महिला दिवस पर उमा भारती ने बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात

उमा भारती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (uma bharti) ने महिला दिवस पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) को एक पत्र लिखा है। ये बात उन्होने स्वयं ट्विटर पर साझा की। इस पत्र में उमा ने शराबबंदी और नशाबंदी को लेकर अपने सुझाव दिए हैं।

उमा भारती ने ट्वीट (tweet) करते हुए कहा है कि आज महिला दिवस पर आयोजिल नशाबंदी अभियान का प्रारंभ सफल रहा। हमने 200 महिलाओं को बुलाया था और 500 महिलाएं आईं। यदि मध्यप्रदेश में महिलाओं को सम्मान एवं सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार देना है तो शराबखोरों, नशाखोरों पर कड़ाई से नियंत्रण करना  होगा। इस संबंध में मैंने (उमा भारती ने) बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा को एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि कोरोना काल के बाद हटाए गए लॉकडाउन के पश्चात प्रदेश में शराब (alcohol) का कारोबार भी खुल गया है। कोरोना काल में जब शराब की दुकानें बंद थी तो शराब पीने से किसी की मृत्यु नहीं हुई, लेकिन शराब की दुकानें खुलने के बाद कई मौतें शराब पीने से हुई है। इसका साफ मतलब है कि शराब मानवता की शत्रु है।

उमा भारती ने आगे अपने पत्र में लिखा है कि शराब से जो राजस्व सरकार को प्राप्त होता है उसका उपयोग भी विभिन्न सरकारी योजनाओं में गरीबों के हित के लिए ही किया जाता है। इसलिए शराबबंदी एवं नशाबंदी के लिए क्रमिक उपाय अपनाए जाने चाहिए। इनमें अगर किसी वर्जित क्षेत्र में शराब की दुकान है तो उसे तुरंत बंद करवा देना चाहिए। शराब के अहाते बंद करवाना चाहिए। गुजरात और बिहार की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी शराबबंदी एवं नशाबंदी योजना बना सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews