उमंग सिंघार ने बीजेपी पर लगाया श्रेय लेने का आरोप, इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर को बताया ‘कांग्रेस की देन’

Umang Singhar

Umang Singhar accuses BJP of taking credit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर में 350 करोड़ लागत के 6.67 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन एवं आयरन स्क्रैप से निर्मित श्रीराम मंदिर अयोध्या की प्रतिकृति उद्घाटन किया गया है। लेकिन कांग्रेस ने बीजेपी पर श्रेय लेने का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि ये योजना कांग्रेस शासनकाल में शुरु हुई थी और अब बीजेपी इसका सारा श्रेय ले रही है।

बीजेपी पर श्रेय लेने का आरोप

उमंग सिंघार ने कहा है कि बीजेपी की पुरानी आदत रही है कि वो कांग्रेस की योजनाओं का सारा श्रेय हड़प लेती है। उन्होने कहा कि इंहौर एलिवेटेड कॉरिडोर योजना पर कमलनाथ सरकार ने काम शुरु किया था। इसे शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में अनदेखा किया गया और आज जब इसका भूमिपूजन हो रहा है तो एक बार फिर बीजेपी इसका सारा क्रेडिट खुद ले रही है।

इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर योजना को लेकर बीजेपी को घेरा

नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर लिखा है कि ‘कांग्रेस शासनकाल के समय स्वीकृत “इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर” की बधाई! जी हां इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर कांग्रेस की देन है। कमलनाथ जी कि सरकार में ही इस योजना पर काम शुरू हुआ था। फिर राजनीतिक स्वार्थ से छल करने वाली भाजपा पार्टी ने जनता के जन-आदेश के साथ भी छल किया और प्रदेश का विकास थम गया एलिवेटेड कॉरिडोर योजना भी बंद हो गई!  शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इस पर कान नहीं धरे! अब इसका शिलान्यास हुआ, पर योजना के मूल को भुला दिया गया कि ये कांग्रेस सरकार की देन है। मुख्यमंत्री मोहन यादव जी कम से कम इतनी राजनीतिक सहिष्णुता तो रखना था कि आप अपने भाषण में कांग्रेस, कमलनाथ सरकार ने नाम का उल्लेख करते! आखिर कब तक झूठ बोलते रहेंगे! माना कि झूठे श्रेय लेना बीजेपी की पुरानी आदत है, पर सामने दिख रहे सच से तो मुंह नहीं फेर जा सकता, जनता को सब याद है इंदौर का एलिवेटेड कॉरिडोर “कांग्रेस सरकार की नीति और योजना” पर आकार लेगा, ये इंदौर की जनता भी जानती है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews