उमंग सिंघार ने इंदौर के बड़े क्षेत्र में दूषित पेयजल सप्लाई के आरोप लगाए, कहा “जनता के साथ ये खिलवाड़ तत्काल बंद हो”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भागीरथपुरा जलकांड के बावजूद सरकार और प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े क्षेत्र में दूषित पेयजल सप्लाई जारी है और जनता अब भी सुरक्षित पानी से वंचित है। उन्होंने कहा 'यह सिर्फ लापरवाही नहीं, सीधा आपराधिक कृत्य है।'
Umang Singhar Opposition Leader

Umang Singhar

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर इंदौर में पेयजल को लेकर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जिस इंदौर को लगातार आठ बार “सबसे स्वच्छ शहर” का तमगा मिला और जिसने भाजपा को विधायक, सांसद और केंद्रीय मंत्री दिए..उसी शहर के साथ आज सरकार ने खुला विश्वासघात किया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भागीरथपुरा जलकांड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपहास और शर्मिंदगी का विषय बन चुका है। 36 मौतें, 80 से अधिक बोरवेल दूषित और पूरा इलाका ज़हरीले पानी की चपेट में है। उन्होंने कहा कि शहर के बड़े क्षेत्र में भूजल दूषित है और यह किसी एक दिन की गलती नहीं, बल्कि लगातार प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है।

उमंग सिंघार ने पेयजल को लेकर सरकार को घेरा

उमंग सिंघार ने इंदौर में दूषित पेयजल की स्थिति को लेकर बीजेपी सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि “मिनी बॉम्बे, इकोनॉमिक कैपिटल, क्लीनेस्ट सिटी ऑफ इंडिया कहे जाने वाले शहर की आज हालत दयनीय है। जनता को पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल रही है।” उन्होंने कहा भगीरथपुरा जलकांड के बाद इंदौर के पानी की तुलना जहर से हो रही है। इसपर पर हजारों मीम्स और तंज बन रहे हैं और लोग पानी पीने से डर रहे हैं।

सरकार से की तुरंत समाधान की मांग 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि उन्होंने खुद कई इलाकों में जाकर वॉटर ऑडिट किया और जमीनी हकीकत भयावह पाई है। उन्होंने कहा कि अब सरकार की अपनी एजेंसियों ने भी मान लिया है कि पानी ज़हरीला है। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है और जब वही ज़हर बन जाए यह सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि सीधा आपराधिक कृत्य है। जिस भाजपा सरकार को जनता ने आशीर्वाद दिया, और जहां मुख्यमंत्री खुद का प्रभार जिला है, वहां ऐसी भयावह स्थिति की स्वीकार्यता अस्वीकार्य है।” उमंग सिंघार ने कहा कि उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री को अब तत्काल जागना होगा। इंदौर सहित पूरे प्रदेश में पानी जैसी मूलभूत सुविधा को सुरक्षित और सुचारु बनाना उनकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि जनता के साथ यह खिलवाड़ तुरंत बंद होना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews