उमंग सिंघार ने रक्षाबंधन पर सीएम मोहन यादव से महिलाओं के लिए मांगा उपहार, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा

नेता प्रतिपक्ष ने मध्यप्रदेश में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों का हवाला देते हुए चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में इन अपराधों में वृद्धि हो रही है और सरकार इनपर अकुंश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इसी के साथ उन्होंने मांग की है कि महिलाओं के साथ अपराध करने वाला व्यक्ति चाहे किसी भी पार्टी से संबद्ध हो या जितना भी ताकतवर हो..उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
Umang Singhar Opposition Leader

Umang Singhar

रक्षाबंधन से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक खुला पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मध्यप्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए महिला अपराधों के आंकड़े दिए हैं। इसी के साथ कहा है कि रक्षाबंधन पर सीएम बहनों को यही उपहार दें कि महिलाओं के साथ दुराचार करने वाले अपराधी, भले ही वह भाजपा से जुड़ा हो या कोई और हो उसे किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शासन में महिला अपराधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी के साथ मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस रक्षाबंधन पर वे बहनों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं..चाहे वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों। उमंग सिंघार ने चेतावनी कहा कि दुराचार के मामलों में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उमंग सिंघार ने सीएम को लिखा पत्र

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखी पत्रनुमा पोस्ट में उमंग सिंघार ने कहा है कि ‘रक्षाबंधन एक ऐसा पर्व है जब भाई अपनी बहन की सुरक्षा का वचन देता है। लेकिन, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के रूप में आप इस दायित्व में असफल होते दिख रहे हैं।’ उन्होंने विधानसभा के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में बलात्कार के मामलों में 33% की वृद्धि हुई है, प्रतिदिन औसतन 20 महिलाओं के साथ बलात्कार और 38 महिलाओं के लापता होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

मुख्यमंत्री से की मांग 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश की बहनें असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उमंग सिंघार ने लिखा है कि ‘रक्षाबंधन पर आप प्रण लें कि बहनों की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाएंगे। दुराचार करने वाले अपराधी, चाहे वह भाजपा से जुड़ा हो या कोई और, उसे बख्शा नहीं जाएगा।’ उन्होंने कहा कि यह बात सिर्फ बोलने तक सीमित न रहे, बल्कि मुख्यमंत्री इसे करके दिखाएं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews