Bhopal News: सूडान में फंसे युवक जयंत केवलानी की हुई घर वापसी, परिवार में खुशी का माहौल

Jayant Kewalani

Bhopal News : सूडान में व्यापारिक काम से गए जयंत बुधवार की रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर सकुशल पहुंचा था। बता दें कि दिल्ली में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद वह गुरुवार सुबह फ्लाइट से भोपाल पहुंचे, जहां घरवालों ने उनका स्वागत किया। घर पहुंचते ही उनके परिवार में खुशी का माहौल छा गया। वहीं, परिजनों ने जयंत की घर वापसी के बाद केंद्र सरकार को आभार व्यक्त किया है।

— Vanshika Kewlani (@vanshika2113) April 27, 2023

बता दें कि जयंत के घर पहुंचते ही उनके पिता नरेंद्र केवलानी ने उन्हें लगे लगा लिया और उनकी मां के आंखों से आंसू छलक आया। सुबह से पड़ोसी उनके घर पहुंच रहे हैं और उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

ऑपरेशन कावेरी के तहत लाया गया वापस

दरअसल, सूडान में सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच चल रही लड़ाई के दौरान मध्यप्रदेश के दो युवक पिछले काफी दिनों से वहां फंसे हुए थे जिन्हें भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन कावेरी के तहत, सूडान से लाया वापस भारत लाया जा रहा है। जिनमें से एक खंडवा का रहने वाला है और दूसरा जयंत जो भोपाल का निवासी है।

[dgv_vimeo_video id=”821540426″]

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews