केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर कोरोना पाज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia Corona Positive : केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं, खुद सिंधिया ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी, उन्होंने ट्वीट किया कि मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, ट्वीट में सिंधिया ने लिखा है, ‘डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 कि जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, आप सभी से मेरा अनुरोध है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी सावधानी बरतें या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवाएं।

— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) April 17, 2023

बेटा भी है कोरोना पाज़िटिव 
इससे पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानार्यमन सिंधिया कोरोना की चपेट में आ गए थे, दो दिन से खांसी और जुकाम से परेशान महानार्यमन ने कोविड टेस्ट कराया था। जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद से ही महानार्यमन सिंधिया जयविलास पैलेस में अपने कमरे में आइसोलेट हो गए हैं और डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। हालांकि इसके बाद डाक्टर्स ने पूरे परिवार का कोविड टेस्ट करवाने की सलाह दी थी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews