केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री ने Corona से निपटने के लिये की नरोत्तम की तारीफ, ट्विटर से दी बधाई

केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री ने Corona से निपटने के लिये की नरोत्तम की तारीफ, ट्विटर से दी बधाई

दिल्ली/भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh ) में एक समय में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण(corona infection) में गिरावट आई है। जिसके साथ ही भारत की 5.4 प्रतिशत के मुकाबले मध्यप्रदेश में कोरोना ग्रोथ रेट(coroan growth rate) 2.74 प्रतिशत है। ये जानकारी मंगलवार को स्वास्थ्य और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा(narottam mishra ) ने दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एमपी देश का पहला राज्य जहां ग्रोथ रेट सबसे कम हैं। वहीँ प्रदेश में हमनें रिकवरी रेट(recovery rate) के सुधार पर काफी महत्व दिया है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन(Dr. Harshvardhan) ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मिश्रा को बधाई दी है। साथ ही डॉ.हर्षवर्धन ने नरोत्तम के कोरोना से निपटने के तरीके पर उनकी तारीफ़ की है।

दरअसल डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को ट्वीट(tweet) करते हुए नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनायें दी है। अपनी ट्वीट में हर्षवर्धन ने लिखा है कि हमनें सुना है कि एक समय में सबसे संक्रमित रहा इंदौर अब तेजी से सुधार की तरफ बढ़ रहा है। जहाँ उसके रिकवरी रेट में काफी तेजी से सुधार हुआ है। अब ये रिकवरी रेट 64% पर पहुँच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा है कि एमपी के स्वास्थ्य मंत्री से स्थिति की पूरी समीक्षा की और उनकी कोरोना से निपटने का तरीका काफी कामगार साबित रहा। वहीँ उन्होंने मध्यप्रदेश को आगे के लिए शुभकामनायें दी है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना टेस्ट की संख्या प्रतिदिन 6729 पहुंच गई है। वहीँ सबसे संक्रमित इंदौर में रिकवरी रेट 64% पर पहुँच गई है। इसके साथ ही पुरे प्रदेश में रिकवरी दर 68 फीसदी रही है। एमपी देश का पहला राज्य जहां ग्रोथ रेट सबसे कम दर्ज कि गई है। वहीँ अबतक मध्यप्रदेश के 5 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ राजस्थान के बाद 68.3 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ मध्यप्रदेश भारत में दूसरे नंबर पर आ गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews