केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 को MP में, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 को MP में, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) 9 मई 2022 को मध्य प्रदेश के दौरे (Jyotiraditya Scindia MP Tour) पर आ रहे हैं , इस दिन वे भोपाल में रहेंगे और अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। सिंधिया के इस दौरे की खासियत ये है कि इसमें उन्होंने 1 घंटा 45 मिनट का समय रिजर्व रखा है इसमें वे क्या करेंगे किससे मिलेंगे अभी तय नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यालय द्वारा जारी किये गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया 9 मई 2022 को दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट से दिन में 2:45 बजे फ्लाई करेंगे और 4:10 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद 4:15 से 6:00 तक का समय रिजर्व रखा गया है।

ये भी पढ़ें – MP: नगरीय निकायों को लेकर नई अपडेट, मंत्री ने दिए ये निर्देश, कांट्रेक्टर होंगे टर्मिनेट-ब्लैक लिस्ट!

सिंधिया शाम 6:00 बजे आनंद नगर BHEL में टेक्नोक्रेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।  यहाँ से 7:30 बजे निकलकर वे 8:00 बजे ताज होटल जायेंगे। यहाँ प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की चमक तेज, चांदी भी चमकी, ये हैं ताजा भाव

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रात्रि विश्राम ताज होटल में ही करेंगे और 10 मई 2022 की सुबह 7:45 बजे भोपाल एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।

ये भी पढ़ें – नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का मुख्यमंत्री को पत्र, बुलाया जाए विधानसभा का विशेष सत्र

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews