भोपाल, इंदौर उज्जैन में 50% कर्मचारियों की क्षमता के साथ खुलेंगे यूनिवर्सिटी और कालेजों के दफ्तर

भोपाल, इंदौर उज्जैन में 50% कर्मचारियों की क्षमता के साथ खुलेंगे यूनिवर्सिटी और कालेजों के दफ्तर

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के कार्यालय (University and college Offices) खोले जा रहे हैं| इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में आने वाले कार्यालय 50% कर्मचारियों की क्षमता के साथ खुलेंगे व अन्य स्थानों पर कार्यालय कर्मचारियों की पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे| उच्च शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है|

आदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के कार्यालयों के संदर्भ में निर्देशित किया जाता है कि गृह विभाग के निर्देशानुसार इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन नगर निगम क्षेत्र में आने वाले कार्यालय 50% कर्मचारियों की क्षमता के साथ एवं प्रदेश के अन्य स्थानों पर कार्यालय कर्मचारियों की पूरी क्षमता के साथ चलेंगे| प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों में अधिकारियों एवं महाविद्यालयों में प्रचारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहेगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews