UP की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को MP के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

UP की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को MP के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल| लालजी टंडन के निधन के बाद उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel) को मध्‍य प्रदेश की राज्‍यपाल (MP Governor) का प्रभार भी सौंपा गया है। आनंदी बेन को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में राज्यपाल की नियुक्ति होने तक वहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार को निधन हो गया था। वे 85 वर्ष के थे. लालजी टंडन का मेदांता अस्पताल में करीब डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था| शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मप्र के राज्यपाल के पद के लिए नियमित इंतजाम होने तक यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मप्र के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। आनंदी बेन पटेल पहले भी मध्‍य प्रदेश की राज्‍यपाल रह चुकी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews