राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, विधायक दल की बैठक में तय होगी कांग्रेस की रणनीति

राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, विधायक दल की बैठक में तय होगी कांग्रेस की रणनीति

भोपाल| राज्यसभा चुनाव के एलान के साथ ही मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव की प्रक्रिया फिर से प्रारंभ हो गयी है और इसके लिए मतदान 19 जून को होगा| वहीं चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई है| इस बीच राज्यसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक 17 जून को पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के निवास पर आयोजित की गयी है।

बैठक कमलनाथ के निवास पर दिन में बारह बजे आयोजित की गयी है। सभी विधायकों से इसमें आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। बताया जाता है कि इसमें राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी, जिसमें चुनाव की प्रक्रिया के बारे में विधायकों को बताया जाएगा।

चुनाव के लिए कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस के खाते में आने वाली एक सीट के लिए दो प्रत्याशियों दिग्विजय सिंह और फूलसिंह बरैया में से नंबर एक और दो के क्रम को लेकर भी विधायकों को समझाइश दी जाएगी, जिससे मतदान में कोई भी मत अवैध नहीं हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews