MP School : कक्षा चौथी से 8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 20 दिसंबर से छमाही परीक्षाएं, देखें कब होगा कौन सा पेपर, एग्जाम पैटर्न पर भी अपडेट

mp school News

MP School 4th to 8th class Student : मध्य प्रदेश के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सरकारी स्कूलों में चौथी से आठवीं कक्षा की छमाही परीक्षाएं 20 दिसंबर से शुरू होंगी और 28 दिसंबर तक चलेंगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केंद्र ने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के टाइम टेबल भी घोषित कर दिया है। इसमें कक्षा चार से पांच के लिए परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा कक्षा छह से आठ के लिए दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक रखा गया है।

20 से 28 दिसंबर के बीच कब होंगे कौन से पेपर, देखें यहां

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जारी टाइम टेबल के मुताबिक, 20 दिसंबर बुधवार को सभी कक्षाओं की प्रथम भाषा हिंदी-अंग्रेजी, 21 दिसंबर को गणित, 22 दिसंबर को द्वितीय भाषा अंग्रेजी-हिंदी, 23 दिसंबर को कक्षा 4 और 5 का पर्यावरण तथा कक्षा 6 से 8 का विज्ञान, 27 दिसंबरको तृतीय भाषा संस्कृत तथा 28 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी। छात्र अधिक स्पष्टता के लिए नीचे दिए गए टाइम टेबल को पढ़ सकते है।

मार्च में हो सकती है वार्षिक परीक्षा, ऐसा होगा परीक्षा पैटर्न

  • इस साल तीसरी से 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा मार्च के प्रथम सप्ताह में होने की संभावना है।
  • परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लर्निंग आउटकम पर आधारित होंगे, इसके चलते उन्हें पूरे पाठ्यक्रम को गहनता और बारीकी से पढ़ना होगा।
  • वार्षिक परीक्षा में 60 अंक का प्रश्नपत्र और 40 अंक का प्रोजेक्ट वर्क होगा।
  • 60 अंक के प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न, रिक्त स्थान, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इसमें दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के बदले तार्किक प्रश्न अधिक शामिल होंगे।

4th to 8th class Half Yearly Exam Time Table

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews