UPTET 2020: फिर हुई परीक्षा स्थगित, जानें कब जारी होगा नया कार्यक्रम

cg board exam 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2020 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर है।वर्तमान हालातों को देखते हुए यूपी टीईटी 2020 का परीक्षा कार्यक्रम अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।यह दूसरा मौका है जब परीक्षा (Exam 2021) को आगे बढ़ाया गया है।अब परीक्षा की नई तिथि और कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े.. VIDEO VIRAL: ना डॉक्टर मिला और ना ही एंबुलेंस, मौत के बाद बाइक पर बांध ले गए शव

दरअसल, यूपी टीईटी (UPTET) के लिए आज 11मई को विज्ञापन जारी होना था और टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू होने वाली थी, लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने विज्ञापन जारी करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार यूपी टीईटी की परीक्षा 25 जुलाई को प्रस्तावित थी।

यह भी पढ़े.. 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को शिवराज सरकार का तोहफा, इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Sarkar) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ((UPTET) को स्थगित करने का आदेश जारी किया। परीक्षा की नई तिथि और कार्यक्रम बाद में जारी होगा। इससे पहले भी परीक्षा बीते वर्ष होनी थी, लेकिन परिस्थितियों को देखकर स्थगित कर दी गई थी। यूपी टीईटी 2020 के लिए 18 मई से ऑनलाइन आवेदन भरे जाने थे। इस बार परीक्षा 25 जुलाई को प्रस्तावित की गई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews