नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले- कांग्रेस का भविष्य डायनासोर के समान

भूपेन्द्र सिंह नगरीय निकायों

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह (Urban Administration Minister Bhupendra Singh) ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को उत्तर प्रदेश के 9 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में सुधार,  नेतृत्व परिवर्तन औऱ पुत्र मोह के मुद्दे पर एक चिट्ठी लिखी है जिसको लेकर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जैसा हम लोगों को डायनासोर को इतिहास के पन्नों में देखना पड़ता है, उसी तरह कांग्रेस को भी इतिहास के पन्नों में देखना पड़ेगा।उपचुनाव के लिए कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) की तारीफ करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 5 महिने में शिवराज ने जो काम किया है वो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इधर मध्यप्रदेश (MP) में अब स्ट्रीट वेंडरों (Street vendors) को भी अपने व्यापार को बेहतर तरीके से आगे बढाने का एक सुनहरा मौका प्रदेश सरकार की तरफ से दिया जा रहा है। सड़क पर काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले वेंडरों को आसानी से लोन मिल सकेगा। शासन की योजना के तहत वेंडरों को 10 हजार रुपये तक का लोन दिया जा सकेगा।इस पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह (Urban Administration Minister Bhupendra Singh) ने बताया कि इस योजना का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 9 सिंतबर को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। इसका सीधा प्रसारण सभी नगरीय निकायों (Urban bodies) में किया जाएगा।  भूपेंद्र सिंह ने कहा यह योजना प्रदेश के लिए बड़ी सौगात है।भारत सरकार की स्ट्रीट वेंडर योजना (Street vendor scheme) ने प्रदेश में रिकार्ड कायम किया है। इस योजना के तहत एक लाख 15 हजार करोड़ प्रदेश के लिए स्वीकृत किए गए हैं और सबसे अच्छी बात तो यह है कि इस स्ट्रीट वेंडर योजना में प्रदेश पहले स्थान पर है।

एक तरफा 27 सीटें जीतेगी बीजेपी

वही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) के दौरे को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह तंज कसते हुए कहा कि उपचुनाव (By-election) एक तरफा है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) सभी सीट जितने जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव वो होता है जहां सामने कोई है मगर कुछ सीट तो ऐसी है जहां कांग्रेस को प्रत्याशी ही नही मिल रहा है। कांग्रेस के पास कोई लोकप्रिय चेहरा नेतृत्व के लिए नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews