नगरीय निकाय कर्मचारियों को तोहफा, तीन किस्तों में मिलेगा 7वें वेतनमान का एरियर

Urban-body-employees-get-7th-pay-scale-arrears-to-be-given-in-three-installments

भोपाल| नगरीय निकाय के अधिकारियों-कर्मचारियों को तोहफा मिलने जा रहा है, नपा सीएमओ सहित नगरीय निकाय के राज्य संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर्स जल्द मिलेगा| एरियर्स की राशि तीन किश्तों में दी जायेगी| इस सम्बन्ध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर स्वीकृति दी है| इसका लाभ करीब तीन हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा| 

नगरीय निकाय के अधिकारियों-कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने के आदेश 10 अप्रैल 2018 में दिए गए थे।  नगर पालिक निगम अधिनियम की धारा 58 और नगर पालिका अधिनियम की धारा 86 के तहत पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक के एरियर्स का भुगतान होना है। 1 जनवरी, 2016 से अब तक के वेतन एरियर्स की राशि दी जाएगी। यह राशि तीन किश्तों में जारी होगी|  नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर एरियर्स के तीन किस्तों में भुगतान की स्वीकृति दे दी है।

इससे निकायों के सीएमओ, इंजीनियरों, सेनेटरी इंस्पेक्टरों आदि को लाभ मिलेगा। इनमें प्रथम श्रेणी से लेकर तृतीय श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा रिटायर हो चुके कर्मचारियों और जिन कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है उन्हें एरियर की राशि एकमुश्त दी जा सकती है|  विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व की सरकार ने नगरीय निकाय के कर्मचारियों-अधिकारियों को सातवां वेतनमान देने की घोषणा की थी| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews