यहां खुला 24×7 चलने वाले वैक्सीनेशन सेंटर, विश्वास सारंग ने किया शुभारंभ

यहां खुला 24×7 चलने वाले वैक्सीनेशन सेंटर, विश्वास सारंग ने किया शुभारंभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान निर्देश दे चुके हैं कि फिर से टीकाकरण में तेजी लाई जाए। वहीं इसे लेकर नवाचार भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब 24 घंटे सातों दिन चलने वाला टीकाकरण केंद्र शुरू किया गया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा में करोंद क्षेत्र के सरदार पटेल स्कूल में केयर संस्था के सहयोग से 24 घंटे 7 दिन चलने वाले टीकाकरण केन्द्र का शुभारंभ किया।

Scindia ने MP के Indore और Gwalior जिलों को दी बड़ी सौगात, 1 सितंबर से शुरू होगी सेवा

विश्वास सारंग ने बताया कि यहाँ दोनों प्रकार की वेक्सीन उपलब्ध है। यहाँ पहला और दूसरा डोज लगाया जा रहा है। केन्द्र पर ऑनलाइन- ऑफलाइन दोनों तरह की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का प्रत्येक नागरिक वेक्सीनेट हो जाये, यह सरकार का प्रयास है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में नित नये प्रयोग एवं नवाचार मध्यप्रदेश में हो रहा है।

उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण रोकने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काम किया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू किया। आर्थिक स्थिति को पुन: प्लानिंग कर सुदृढ़ किया। वेक्सीन का निर्माण करवाया और भारत को कोरोना मुक्त करने के सफल प्रयास किये। विश्वास सारंग ने कहा कि डॉक्टर और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी भरकस प्रयास किये। टीका बनाने से लेकर टीकाकरण कराना एक चुनौती पूर्ण कार्य रहा लेकिन सभी के सहयोग से इसमें सफलता प्राप्त हुई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews