बड़ी खबर: मप्र में 1 मई से शुरू नही हो पाएगा 18+ का वैक्सीनेशन, ये है बड़ा कारण

वैक्सीनेशन

vaccination

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जनता के लिए बड़ी खबर है। 1 मई से 18 पार वालों को वैक्सीनेशन (Vaccination) के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि भारत बायोटेक (Bharat Biotech) और SII दोनों कंपनियों से संपर्क के बाद पता चला है कि हमें 1 मई को वैक्सीन डोज़ उपलब्ध नहीं हो पाएंगी जिसके चलते 1 मई से 18 साल से ज्यादा आयु के लोगों का वैक्सीनेशन अभियान शुरू नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े.. मुख्यमंत्री की अपील-15 मई तक विवाह समारोह स्थगित करें, अपने गांव को बंद रखें

एक मीडिया एजेंसी से की गई चर्चा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैसे ही वैक्सीन प्राप्त होगी, वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा।संभावनाएं हैं कि 3 मई के आस-पास हमें वैक्सीन प्राप्त होगी, उस हिसाब से हम टीकाकरण अभियान को अंतिम रूप देंगे। धैर्य रखने की आवश्यकता है, सभी को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी।

इससे पहले भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के लोगों के साथ बैठक की और कहा हमें वैक्सीन की डोज जैसे मिलने लगेगी, वैसे ही हम 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त में डोज लगाने शुरू कर देंगे। 

यह भी पढ़े.. बड़ी राहत : 11वें से देश में 13वें नंबर पर पहुंचा मध्य प्रदेश, सीएम बोले-कर्फ्यू का दिखने लगा असर

मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रामवासियों और किसानों से अपील की कि विवाह हमारी परंपरा है और संस्कार का महत्वपूर्ण भाग है। परंतु वर्तमान कोरोना संक्रमण के कारण विवाह समारोह को 15 मई तक स्थगित रखें, क्योंकि ऐसे समारोह में कोरोना पूरे परिवार को सामूहिक रूप से प्रभावित कर सकता है। यदि बहुत ही ज्यादा जरूरी हो तो अधिक से अधिक 10 लोग ही शादी में शामिल हों।

बता दे कि 18 साल और उससे ऊपर उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन (Vaccination Registration) की प्रक्रिया 28 अप्रैल बुधवार शाम चार बजे शुरू हो गई । अभी तक 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। केंद्र सरकार (Central Government) ने नए टीकाकरण चरण के लिए गाइड लाइन जारी की है। 18 साल या उससे अधिक आयु वालों को वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ये रजिस्ट्रेशन कोविन एप (Cowin APP) पर WWW.cowin.gov.in पर जाकर या फिर आरोग्य सेतु एप (Aarogya Setu App) पर किया जा रहा है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews