वीडी शर्मा ने कांग्रेस को बताया ‘राम विरोधी’, राम मंदिर उद्घाटन के निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद जड़े आरोप

VD Sharma BJP

VD Sharma accused Congress : कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन और रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है और इसके बाद बीजेपी लगातार उसपर हमलावर है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण की गारंटी है। एक तरफ 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे, जिससे हर देशवासी उत्साहित हैं। लेकिन रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आमंत्रण को अस्वीकार कर कांग्रेस ने अपने सनातन और रामविरोधी चेहरे को उजागर किया है।

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जड़े आरोप

वीडी शर्मा ने कहा कि ‘अयोध्या के राममंदिर में 22 जनवरी को रामलला विराजमान होंगे। देश ही नहीं पूरी दुनिया इस बात से उत्साहित और गौरवान्वित है। 500 सालों के इंतजार के बाद, लाखों लोगों के बलिदान के बाद रामलला भव्य राममंदिर में विराजमान होंग। हम हर जगह जाकर पूरे देश को पील चावल दे रहे हैं। सब कर रहे हैं..पूरा समाज उत्साहित है। लेकिन कांग्रेस निराश क्यों है ? ये कांग्रेस के सनातन विरोधी और राम विरोधी चरित्र को उजागर करता है। हमेशा कहा गया कि कांग्रेस तुष्टिकरण की गारंटी है और इसमें भी कांग्रेस का तुष्टिकरण का चरित्र उजागर हुआ है। आज दुनियाभर के अलग अलग देशों में राममंदिर के उद्घाटन को लेकर रैलियां निकल रही हैं लेकिन कांग्रेस अपनी मानसिकता से बाहर नहीं आ सकती। लेकिन भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल होने के नाते और समाज में हमारी जो भूमिका है उस नाते से सहभागी हैं, लेकिन कांग्रेस क्या कर रही है ये पूरा देश देख रहा है।’

कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन में जाने का निमंत्रण अस्वीकार किया

बता दें कि कांग्रेस ने राम मंदिर उद्घाटन में जाने का न्योता अस्वीकार कर दिया है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि इस आयोजन में मल्लिकार्जुन खड़के, सोनिया गांधी समेत कोई कांग्रेसी नेता नहीं जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इसे एक चुनावी मुद्दा बना दिया है, जबकि धर्म निजी मामला है। उन्होने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावी लाभ के लिए ये आयोजन कर रही है। कांग्रेस के इस स्टैंड के बाद अब बीजेपी उसपर रामविरोधी और सनातन धर्म का विरोधी होने का आरोप लगा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews