राज्यसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों को वीडी शर्मा ने दी बधाई, शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया

VD Sharma

VD Sharma congratulated BJP Rajya Sabha election candidates : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष माया नारोलिया, किसान नेता बंंसीलाल गुर्जर, डॉ. एल. मुरुगन और उमेश नाथ महाराज को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि 2 फरवरी को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है।

वीडी शर्मा ने दी शुभकामनाएं

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने कहा कि ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के सामाजिक संत और तीन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को राज्यसभा के लिए चयनित करने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी श्री उमेश नाथ महाराज, डॉ. एल. मुरुगन, श्रीमती माया नारोलिया और और श्री बंंसीलाल गुर्जर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’

27 फरवरी को होंगे चुनाव

बता दें कि 2 अप्रैल 2024 से मध्य प्रदेश की पांच राज्य सभा सीटें रिक्‍त हो रही हैं। 27 फरवरी को इन सीटों के लिए चुनाव होने हैं और और उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। वीडी शर्मा ने कहा कि वो सभी उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं और उन्हें विश्वास है कि राज्यसभा में ये चारों उम्मीदवार मध्य प्रदेश के प्रतिनिधि के तौर पर उल्लेखनीय भूमिका निभाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews