जनता को बिकाऊ कहने पर भड़के वीडी शर्मा, कमलनाथ पर किया पलटवार

जनता को बिकाऊ कहने पर भड़के वीडी शर्मा, कमलनाथ पर किया पलटवार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP State President VD Sharma) ने गुरुवार को कमलनाथ (Kamalnath) पर जमकर निशाना साधा। गुरुवार को पृथ्वीपुर में विकास समागम कार्यक्रम में पहुंचे वीडी शर्मा ने कमलनाथ द्वारा खंडवा, पृथ्वीपुर और जोबट की जनता को बिकाऊ कहने पर पलटवार किया ।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ना बेवकूफ है और ना ही बिकाऊ वो कांग्रेस का असली चेहरा पहचान चुकी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को पृथ्वीपुर पहुंचे। उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए उप चुनाव में जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। वीडी शर्मा ने कहा कि कल कमलनाथ जी ने रैगांव में कहा कि केवल रैगांव की जनता नहीं बिकी, बाकी सभी जगह की जनता बिक गई। भाजपा के जनकल्याण से खुश होकर विकास का साथ देने वाली जनता को कमलनाथ ने बिकाऊ कहा। यह प्रदेश की जनता का अपमान है।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : मध्यप्रदेश में पटवारियों के थोकबंद तबादले, देखिये लिस्ट

उन्होंने कमलनाथ कह रहे थे कि भाजपा चुनाव नहीं जीती, वह तो लूट कर ले गई। कमलनाथ जी यदि आपको यह लूट लगती है तो हाँ हमने पृथ्वीपुर में आतंक फैलाने वालों के अधिकारों को लूटा है, हाँ हमने अपराधियों के अधिकारों को लूटा है और पृथ्वीपुर की जनता को सशक्त और भयमुक्त बनाया है।

ये भी पढ़ें – MP News : ग्वालियर के अंकित पाल जूनियर विश्व कप हॉकी टीम में सिलेक्ट, विवेक सागर करेंगे कप्तानी

भाजपा प्रदेश  अध्यक्ष ने कहा कि पृथ्वीपुर विधानसभा का ये चुनाव केवल विधायक बनाने का चुनाव नहीं था, ये चुनाव भयमुक्त और विकास युक्त पृथ्वीपुर बनाने का चुनाव था। हमने कहा था कि हम पृथ्वीपुर को नंबर-1 विधानसभा बनाएंगे। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस ओर प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें – MPPSC 2021: उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर, एडमिट कार्ड जारी, देखें नई अपडेट

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते मैंने पृथ्वीपुर की जनता से कहा था कि आप पृथ्वीपुर में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए जुट जाइए आपके मान और सम्मान की चिंता भाजपा करेगी। आज न केवल आपके मान-सम्मान बल्कि उत्थान के लिए भी भाजपा संकल्पित है।

ये भी पढ़ें – 15 दिन और बढ़ा भू-अभिलेख शुद्धिकरण पखवाड़ा, मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने दिए निर्देश

पृथ्वीपुर की जनता जिस परिवर्तन की वाहक बनी है हम उसी परिवर्तन को विकास के रास्ते पर लाकर पृथ्वीपुर को विकसित और समृद्ध पृथ्वीपुर बनाएंगे। मैं पुनः क्षेत्र की जनता को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने एकजुट होकर अपराध मुक्त, भयमुक्त और विकास युक्त बनाने के लिए भाजपा को समर्थन दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews