वीडी शर्मा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, फॉर्म 12D को लेकर की ये मांग

MP Election 2023

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने पार्टी नेताओं के साथ आज अरेरा हिल्स स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को फॉर्म-12D की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

चुनाव आयोग पहुंचे वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि आज हमारा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग पहुंचा। आयोग ने से 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और दिव्यांग मतदाताओं के लिए फॉर्म 12 डी का अधिकार दिया है और प्रदेश में ऐसे 11 लाख 40 हजार से अधिक मतदाता हैं, उन तक फॉर्म पहुंचे ताकि वो अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके जरिए बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स घर से अपना मतदान कर सकेंगे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने इस सुविधा के लिए चुनाव आयोग का आभार जताया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि इस सुविधा के बाद उम्मीद है कि अधिक से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी के साथ उन्होने अपील की कि ‘बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इस हेतु चुनाव आयोग ने फॉर्म-12D की व्यवस्था की है ताकि वे घर से ही पोस्टल वैलेट के माध्यम से अपना वोट डाल सकें।मतदान, लोकतंत्र का महापर्व है। मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि अपने मत का प्रयोग कर इस महापर्व में हिस्सा लें।’

होम वोटिंग की सुविधा

वीडी शर्मा ने कहा कि होम वोटिंग का उपयोग उस कैटेगरी के अधिक से अधिक मतदाता कर सकें, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएं। बता दें कि इस बार चुनाव आयोग ने ये पहल की है कि बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने घर से ही मतदान कर सकेंगे। उन्होने मतदान केंद्र पर जाने की बाध्यता नहीं होगी। इसके लिए आयोग की एक टीम उनके घर पहुंचकर मतदान करवाएगी और इसकी वीडियोग्राफी भी होगी। ऐसे मतदाताओं को फार्म 12D भरना अनिवार्य होगा जो उन्हें अपने बीएलओ से मिल जाएगा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव एक चरण में 17 नवंबर को होगा। 9 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की और इसी के साथ प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”877030159″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews