MP News : वीडी शर्मा का कमलनाथ पर तंज ‘उनको बड़ा दर्द है..वे हर महीने मुख्यमंत्री बनते हैं’

MP News : वीडी शर्मा का कमलनाथ पर तंज ‘उनको बड़ा दर्द है..वे हर महीने मुख्यमंत्री बनते हैं’

VD Sharma took a dig at Kamal Nath : पीसीसी चीफ कमलनाथ पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। दरअसल कमलनाथ ने कहा था कि हर जिले में बीजेपी विधायक उनके संपर्क में हैं..लेकिन विधायकों की कोई कीमत नहीं होती। वहीं बीजेपी विधायक कांग्रेस में आना चाहते हैं..कमलनथान के इस बयान पर भी उन्होने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ‘शायद कमलनाथ जी भूल गए कि यह भारत का लोकतंत्र है। भारत के लोकतंत्र में यदि कोई ताकत है तो वह चुना हुआ जनप्रतिनिधि है, चाहे वो सरपंच पंच हो, विधायक या सांसद हो। भारत के लोकतंत्र में जनता जिसको चुनकर भेजती है, उसी की कीमत होती है। कमलनाथ जी आप पैसे के घमंड में चूर हो गए हैं, आप मदमस्त है। जो व्यक्ति चुनकर आता है वही लोकतंत्र का सबसे बड़ा आधार होता है, ये आप भूल गए। छिंदवाड़ा में आपने गरीबों के साथ छल किया है, जब आपको किसी घटनाक्रम में इस्तीफा देना पड़ा तो आपने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाया, फिर आपने बेटे को चुनाव लड़ाया। छिंदवाड़ा को आपने एक परिवार में बांध रखा था, वह अब खुल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी जब छिंदवाड़ा में गए तो जनता ने संकल्प लिया कि छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी का गढ़ होगा।छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है। यह कमलनाथ जी का घमंड है कि वह विधायकों को कुछ नहीं समझते’

वहीं बीजेपी नेताओ के कांग्रेस में शामिल होने वाले कमलनाथ के बयान पर वीडी शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि ‘कांग्रेस के नेतृत्व को बड़ी पीड़ा है और होनी भी चाहिए, क्योंकि सत्ता की गद्दी से जब कुर्सी खिंच जाती है तो दर्द तो होता ही है। वह दर्द समाप्त नहीं होता। वह सपना कमलनाथ जी हमेशा देखते रहते हैं। जब सरकार मध्यप्रदेश में गिर गई थी, सरकार गिरने के बाद वह हर महीने मुख्यमंत्री बनते थे। प्रदेश की जनता ने उपचुनाव में उन्हें आईना दिखा दिया। लेकिन अभी भी उन्हें मुख्यमंत्री बनने का सपना आता रहता है। यह भारतीय जनता पार्टी है, जिस पार्टी की पद्धति के विकास के लिए पीढ़ियां खप गईं। यह व्यक्तियों या परिवारों के नाम पर चलने वाला दल नहीं है..यह विचार आधारित दल है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो विचार दिया हम उस पर कार्य कर रहे हैं। कमलनाथ जी अपना घर संभाल नहीं पा रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी की चिंता मत कीजिए। आपको सपना आता रहता है क्योंकि आपको भय है कि आपके विधायक भाग गए, आप अपने घर को संभाल नहीं पा रहे। बीजेपी की अपनी व्यवस्थाएं हैं और हम आश्वस्त हैं। आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में अपनी व्यवस्थाएं और पद्धति है …जिसके आधार पर आश्वस्त और विश्वस्त रहकर कार्यकर्ता काम करता है।’

[dgv_vimeo_video id=”814208840″]

[dgv_vimeo_video id=”814209106″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews