वीडी शर्मा का राहुल गांधी पर तंज, आप एमपी आइये टूरिज्म करिए, हमारी लाइन बड़ी है हम अपने काम में लगे हैं

राहुल गांधी ने आज भोपाल के दौरे पर कई बैठकें की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, उन्होंने कहा भितरघातियों और फूल छाप कांग्रेसियों को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा और सच्चे, समर्पित कांग्रेसियों को आगे बढ़ाया जायेगा ।
VD Sharma Bhopal

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी की बातों का जवाब देते हुए कहा है कि लोग भरोसा करते हैं कि भाजपा में ही विकास हो सकता है इसलिए लोग हमारी तरफ आते हैं अब आप उन्हें फूल छाप कांग्रेसी कहें तो आपकी मर्जी, हमारी लाइन बड़ी है और भाजपा सकारात्मक राजनीति कर रही है, आप मध्य प्रदेश आइए पर्यटन कीजिये और वापस लौट जाइए।

भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की श्रंखला आयोजित करने का फैसला किया है इसके लिए आज प्रदेश कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई।

9 जून से भाजपा के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम 

वीडी शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं आगामी कार्यक्रमों के लिए आज प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला संपन्न हुई है। 9 जून से हमारे कार्यक्रम शुरू होंगे जिसमें सभी मंडलों में हमारे कार्यकर्ता सभाएं करेंगे। शक्ति केंद्रों, गांवों और शहर के वार्डों में चौपालों का आयोजन किया जाएगा जिसमें हम भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले 11 वर्षों में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे।

फूल छाप कार्यकर्ता कहने पर वीडी शर्मा का पलटवार  

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वीडी शर्मा ने कहा अब राहुल गांधी अपने ही कार्यकर्ताओं को फूल छाप कहें भितरघाती कहें उनके लिए क्या फैसले पार्टी ले ये कांग्रेस तय करे, अब यदि लोग ये समझते हैं कि भाजपा के माध्यम से ही देश का विकास संभव हो सकता है तो हम क्या कर सकते हैं आप अपना संगठन संभालिये।

हम किसी दूसरे की चिंता पालें हमें इसकी जरुरत नहीं है

एक सवाल के जवाब में वीडी शर्मा ने कहा राहुल गांधी को अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए हमें अच्छा लगेगा यदि वो ऐसा करेंगे , भाजपा सकारात्मक राजनीति करती है और अपने काम के आधार पर आगे बढ़ते हैं हम किसी दूसरे की चिंता पालें हमें इसकी जरुरत नहीं है हमारी लाइन बड़ी है और हम उसपर बढ़ रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1090089452″]

[dgv_vimeo_video id=”1090089716″]

[dgv_vimeo_video id=”1090089874″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews