गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे वीडी शर्मा, युवा मोर्चा को लेकर कही ये अहम बात

गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे वीडी शर्मा, युवा मोर्चा को लेकर कही ये अहम बात

Gujarat Election : गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता वहां चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) भी वहां का दौरा कर चुके हैं। अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) प्रचार के लिए वहां जा रहे हैं। इसी के साथ उन्होने मध्यप्रदेश में बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) के अभियान और आगामी कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी।

वीडी शर्मा का गुजरात दौरा

अपने गुजरात दौरे को लेकर विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ‘अहमदाबाद के अंदर साबरमती में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आदेश हुआ है। मैं भी 3 दिन रहकर गुजरात चुनाव में अपनी सहभागिता करने का प्रयास करूंगा और कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। गुजरात में सरकार लगातार ऐतिहासिक काम कर रही हैं, वहां का संगठन भी बहुत महत्वपूर्ण है और माइन्यूटली माइक्रो मैनेजमेंट के आधार पर जो गुजरात चुनाव में काम वहां के कार्यकर्ता करते हैं वहां का नेतृत्व जो करता है।  उस दिशा में पुनः लगातार सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनी है और इस बार तो और इतिहास बनने वाला है। मैं भी कुछ सीखने के लिए और अपना कुछ योगदान और अपनी भूमिका निभा सकें तो मुझे भी 3 दिन का अवसर गुजरात चुनाव में मिला है।’

बीजेपी युवा मोर्चा चलाएगा अनेक अभियान

वहीं भाजपा युवा मोर्चा की बैठक को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक काम कर रहा है। कई प्रकार के आवश्यक कदम BJP युवा मोर्चा उठा रहा है। 1800 वार्ड और 23 हज़ार पंचायतों में ये काम कर रहे हैं और युवाओं को कनेक्ट करने का काम चल रहा है। कई अभियानों को लेकर युवा मोर्चा लोगों के बीच में जाएगा। वहीं ‘खेलेगा मध्य प्रदेश अभियान’ एक दिसंबर से पांच जनवरी तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा। खेलों के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाना इसका उद्देश्य है। वहीं प्रदेश में ‘खिलते कमल अभियान’ भी चलाया जाएगा, हर मंडल से 100 अलग अलग विधाओं के प्रतिभाशाली युवाओं का चुनाव किया जाएगा और उन्हें सेलेक्ट कर विधानसभा व प्रदेश स्तर पर लाने का काम किया जाएगा। उन्होने कहा कि 12-13 जनवरी 2023 को युवा नीति की घोषणा की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”773251193″]

[dgv_vimeo_video id=”773251393″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews