MP उपचुनाव से पहले वीडी शर्मा को इस बात की चिंता, शिवराज सरकार से की ये मांग

MP उपचुनाव से पहले वीडी शर्मा को इस बात की चिंता, शिवराज सरकार से की ये मांग

भोपाल।

बाघ न केवल मध्य प्रदेश की शान है बल्कि हिंदुस्तान का मान है । मध्यप्रदेश (MadhyPradesh) में बाघों की संख्या के कारण ‘Tiger State’ का दर्जा मिला हुआ है, लेकिन लगातार हो रही बाघों की मौत चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में दो बाघों की मौत हो गई थी। अगर ये इस पर गंभीरता से विचार नही किया गया तो आने वाले समय में ये दर्जा मप्र से फिर छीन सकता है, ऐसे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma) ने प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj government) को चेताया है। शर्मा ने ट्वीट कर इस पर एक्शन लेने की बात कही है।खास बात ये है कि यह पहला मौका है जब सत्ता में आने के बाद वीडी शर्मा ने ट्वीटर के माध्यम से अपनी ही सरकार के सामने कोई बात रखी है।

वीडी ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्य प्रदेश की पहचान पन्ना टाइगर रिजर्व में पिछले कुछ दिनों में दो बाघों की मौत बेहद चिंता का विषय है। यूनेस्को की विश्व धरोहरों में से एक खजुराहो से कुछ ही दूरी पर होने के कारण पन्ना टाइगर रिजर्व भारतीय एवं विदेशी दोनों ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। आगे ट्वीट कर वीडी ने लिखा है कि बाघों के मरने की इस तरह की घटनाओं से पर्यटन पर भी नाकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।मेरा सरकार से आग्रह है कि दोषियों पर तुरंत कार्यवाही की जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हों।

बता दे कि 2019 में मध्यप्रदेश ने फिर से टाइगर स्टेट का खोया दर्जा हासिल किया है।बाघों की जनगणना-2018 रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश 526 बाघों के साथ देश में नंबर वन है। वही कर्नाटक 524 टाइगर के साथ दूसरे स्थान पर और उत्तरखंड 442 टाइगर के साथ तीसरे नंबर है।लेकिन अगर लगातार टाइगर की मौत होती रही है तो आने वाले समय में ये दर्जा मप्र से छीन सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews