वीडी शर्मा की कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यालय न आने की सलाह

वीडी शर्मा की कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यालय न आने की सलाह

भोपाल। बीजेपी एक बार फिर प्रदेश की सत्ता में आ रही है और इसके बाद कार्यकर्ताओं का जोश उफान पर है। शिवराज सिंह चौहान चौथी बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं और बीजेपी कार्यकर्ता इस मौके पर ज़ोर शोर में जश्न मनाने की तैयारी में थे। लेकिन कोरोना वायरस ने इस जोश को ठंडा कर दिया है, वहीं अब प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अपने कार्यकर्ताओं को समझाइश दी है कि वो फिलहाल प्रदेश कार्यालय में न आएं।

कोरोना के चलते शासन प्रशासन हर किसी से सोशल और कम्युनिटि डिस्टेंसिंग की अपील कर रहे हैं, हर तरफ लॉकडाउन की स्थिति है और ऐसे में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई खतरा न उठाएं और कुछ समय तक प्रदेश कार्यालय न आएं। इसी के साथ उन्होने विधायकों को भी सलाह दी है कि वो भी अपने साथ सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों का जमावड़ा न लाएं। वीडी शर्मा ने कहा है कि ऐसे संकट के समय जितना अधिक हो अपने घर पर रहें और बेवजह पार्टी कार्यालय न आएं।

बता दें कि आज शाम विधायक दल की बैठक हो रही है, इस बैठक में बीजेपी दल के नेता के चुनाव के लिए अरूण सिंह को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। अरूण सिंह बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और वे ही बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का चुनाव कराएंगे। खबर है कि बीजेपी आलाकमान की तरफ से शिवराज सिंह चौहान के नाम पर सहमति बन गई है और औपचारिक रूप से नाम का ऐलान होने के बाद आज रात ही शिवराज राजभवन में सीएम पर दी शपथ लेंगे। हालांकि कोरोना के कारण इस समारोह को भी बेहद सादगी से संपन्न किया जाएगा और यहां केवल आवश्यक व्यक्तिों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews