वीडी शर्मा का सवाल, कमलनाथ बताएं कि बेटा किस देश का NRI और क्या काम करता है

उपचुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले ( (Agusta westland Scam) में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के बेटे का नाम आने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है| भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD SHarma) ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ बताएं कि बकुलनाथ एनआरआई हैं, तो वे किस देश में रहते हैं और क्या काम करते हैं? मध्य प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

शर्मा ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी राजीव सक्सेना के बयान से यह प्रमाणित हो गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनका पूरा परिवार इस घोटाले में शामिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में अगर जरा सी भी नैतिकता बाकी है, तो वे तुरंत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें और देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। शर्मा ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे बकुलनाथ की कंपनी को ब्रिज फंडिंग होती थी।

वीडी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी की पूछताछ में चार्टर्ड एकाउंटेंट और 3000 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी राजीव सक्सेना ने यह साफ कहा है कि उन्होंने कई कंपनियों के माध्यम से कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के परिवार की कंपनी में पैसे पहुंचाए। इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे हमेशा से कहते रहे थे कि कमलनाथ के सीएम रहते वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था और इस बयान के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews