वीडी शर्मा का कांग्रेस पर तंज, कहा – “कांग्रेस की जमीन खिसकी, सतीश सिकरवार के आने से खुश न हो”

वीडी शर्मा का कांग्रेस पर तंज, कहा – “कांग्रेस की जमीन खिसकी, सतीश सिकरवार के आने से खुश न हो”

भोपाल। पिछले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में बीजेपी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सतीश सिंह सिकरवार (Satish Singh Shukravar) अब कांग्रेस (Congress) में शामिल हो चुके हैं। इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (MP BJP State President VD Sharma) ने कहा कि सिकरवार महत्वाकांक्षी (Ambitious) हो गए हैं, इसलिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एक नेता को अपने पाले में लाकर कांग्रेस इतनी खुश हो रही है, जिसका कोई हिसाब नहीं। लेकिन कांग्रेस ये नहीं देख रही है कि उसकी जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है। कमलनाथ (Kamal Nath) को अपनी जमीन की चिंता करनी चाहिए, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से उनकी पूरी जमीन ही खिसक चुकी है और वे बीजेपी के एक नेता को अपने खेमे में लाकर खुश हो रहे हैं। कांग्रेस को अब प्रदेश की जनता जवाब दे रही है।

शर्मा ने कहा कि पार्टी में किसी तरह का असंतोष नहीं है। पार्टी पूरी ताकत के साथ विधानसभा उपचुनाव (By-election) लड़ेगी। एक-एक सीट पर कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं। सभी 27 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। ग्वालियर (Gwalior) में बीजेपी की तरफ से 2018 का विधानसभा चुनाव सतीश सिंह सिकरवार मुन्नालाल गोयल (Munnalal Goyal) के खिलाफ लड़े थे। गोयल अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में सतीश सिकरवार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। बीजेपी के लिए ये झटका इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि वीडी शर्मा के अलावा पार्टी के कई बड़े दिग्गज इस क्षेत्र से आते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews