Madhya Pradesh : मीडिया की गाड़ी से भिड़ा कमलनाथ का काफिला, कई कारें क्षतिग्रस्त

Madhya Pradesh : मीडिया की गाड़ी से भिड़ा कमलनाथ का काफिला, कई कारें क्षतिग्रस्त

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh ) की राजधानी भोपाल (Bhopal) से बड़ी खबर मिल रही है। यहां आज सुबह वीआईपी रोड पर मीडिया की गाडी (CAR) से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) की काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ गई।जिसमें 6 से ज्यादा गाड़ियां के क्षतिग्रस्त और 2 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है, जबकी सोशल मीडिया (Social Media) पर खबरें वायरल (Viral News) हो रही थी कि कमलनाथ का काफिला मुख्यमंत्री शिवराज (Shivraj Singh Chauhan) के काफिले से भिड़ गया, जिसका BJP ने खंडन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक तरफ कमलनाथ अपने काफिले के साथ भोपाल एयरपोर्ट (Bhopal Airport) से लौट रहे थे वही दूसरी तरफ  मीडिया की गाड़ी कवरेज के लिए जा रही थी, इस दौरान वीआईपी रोड (VIP Road) पर यह हादसा हो गया और गाड़ियां आपस में टकरा गई। कई गाडियों के क्षतिग्रस्त और दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस को पूर्व सीएम कमल नाथ के निकलने की जानकारी थी, , जिसके चलते यह घटना हो गई।  हादसा किन कारणों से हुआ इस की जानकारी नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के स्पोकपर्सन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कमल नाथ जी का काफिला (Kamal Nath’s Convoy) मीडिया की गाड़ी से टकराया है न कि शिवराज जी के काफिले से। शिवराज जी के काफिले की कोई भी कार क्षतिग्रस्त नहीं हुई है।वे तो भोपाल के औचक निरीक्षण पर निकले है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews