VIDEO: सीएम शिवराज सिंह का तंज- कांग्रेस डूबती नाव, जो उसमें बैठेगा वो भी डूबेगा

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र के खिलाफ विपक्षी एकता को दिखाने के लिए शुक्रवार को बुलाई गई कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) बैठक पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने तंज कसा है।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज कल मैडम को विपक्षीय एकता याद याद आ रही है जब कांग्रेस के पास कुछ नहीं है न अस्तित्व है, न विचारधारा है।कांग्रेस अपना अध्यक्ष तो बना नही पा रही है कांग्रेस के पास है क्या।

यह भी पढ़े.. भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने थामा इस पार्टी का दामन, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

सीएम शिवराज सिंह चौहान इतना पर भी नहीं रुके और आगे कहा कि कांग्रेस के पास कुछ नहीं है, कांग्रेस के पास खाने को दाने नही है। परिवार मोह में अंधी कांग्रेस (Congress0  दिशा भ्रष्ट हो गई है।कांग्रेस तो ऐसी नाव हो गई है जो खुद तो डूबेगी और जो उसमे बैठेगा वो भी डूबेगा।हम तो डूबे है सनम, तुम्हे भी ले डूबेंगे।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: फ्लाइट से बुलाते थे लड़किया, Whatsapp पर फोटो देख तय होते थे रेट, 17 अरेस्ट

बता दे कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने केंद्र के खिलाफ विपक्षी एकता को दिखाने के लिए शुक्रवार देर शाम एक बैठक बुलाई थी, जिसमें आम आदमी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के अलावा सभी दलों को न्यौता दिया गया था।इस बैठक में सोनिया गांधी ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं से बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की और कहा कि सिर्फ संसद में ही नहीं, बल्कि बाहर भी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए।

https://vimeo.com/590168094

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews