VIDEO : प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता की अंगुली हुई अलग, भड़के कमलनाथ

VIDEO : प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता की अंगुली हुई अलग, भड़के कमलनाथ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज शनिवार को राजधानी भोपाल में राजभवन (Raj Bhavan) का घेराव करने पहुंची कांग्रेस पर पुलिस ने ना सिर्फ लाठीचार्ज (Lathichagre) किया बल्कि वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी छोड़े, इस दौरान कई कांग्रेसी घायल हो गए।वही एक कार्यकर्ता की तो अंगुली कटकर अलग हो गई। इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamal Nath) ने शिवराज सरकार और पुलिस (Police) पर जमकर नाराजगी जाहिर की है।वही कांग्रेस ने इसे ब्रिटिश राज करार दिया है।

यह भी पढ़े… MP : राजभवन घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को रोका, लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

कमलनाथ ने ट्वीट (Tweet) कर लिखा है कि किसानो के समर्थन में आज मध्यप्रदेश (MP) के भोपाल (Bhopal) में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हज़ारों किसान (Farmers) भाइयों व कांग्रेसजनो पर शिवराज सरकार (Shivraj Government) के ईशारे पर किये गये बर्बर लाठीचार्ज , आंसू गैस व वाटर केनन छोड़े जाने की व गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करता हूँ।

अगले ट्वीट में कमलनाथ ने लिखा है कि इस लाठीचार्ज में कई किसान भाइयों, कांग्रेसजनो , महिलाओं व मीडिया के साथियों को चोटे आयी है। उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। किसानो के समर्थन में हमारा संघर्ष जारी रहेगा, हम ऐसे दमन से डरने-दबने वाले नहीं है।

कांग्रेस कार्यकर्ता की अंगुली कटी, सिर फूटा

वही एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने भी घेराव के दौरान लाठीचार्ज से घायल नेताओं की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि शिवराज का दैत्य राज, —इंसानों से दानवों जैसा व्यवहार; शिवराज (Shivraj Singh Chouhan) की लाठी, अश्रुगैस और वाटर कैनन ने आज भोपाल की शांत सड़कों पर किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिये आंदोलन (Protest) कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ख़ून बहाया है। शिवराज जी, जनता का आँसू भी ख़तरा है, आपने तो ख़ून बहाया है।

अगले ट्वीट में लिखा है कि राजभवन घेराव के दौरान दानव बनी सरकार। कांग्रेस कार्यकर्ता की उँगली हुई कटकर अलग। किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सरकार की बर्बरता की ये तस्वीर लोकतंत्र को शर्मिंदा और शर्मसार करती है। शिवराज जी, जनता आपके अहंकार का वस्त्रहीन नृत्य देख रही है।

यह भी पढ़े… MP School : शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश- परीक्षा देना अनिवार्य

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि शिवराज की तानाशाही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ख़ून बहाया।शिवराज जी,
किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ख़ून की हर बूँद देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी। “कांग्रेस है तो लोकतंत्र है।”

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि  कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, शिवराज की तानाशाही ने ब्रिटिश राज की याद दिलाई; भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर शिवराज का लाठीचार्ज, अश्रुगैस और वाटर कैनन का उपयोग करना ग़ुलामी काल में अंग्रेजों द्वारा किये दमन की याद दिलाता है। शिवराज जी, आपकी उल्टी गिनती शुरू है।

https://twitter.com/INCMP/status/1352903628152041473

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews