VIDEO: दिग्विजय ने किया मोदी-शाह के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग, BJP भड़की

दिग्विजय सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। बीजेपी ने इसे लेकर दिग्विजय सिंह पर ही निशाना साधा है और उन्हें अमर्यादित भाषा प्रयोग न करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़े.. MP के Driving License धारकों को बड़ी राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा ये सर्टिफिकेट

दिग्विजय सिंह खंडवा उपचुनाव (Khandwa By-election 2021) के प्रचार के दौरान सिंगोट पहुंचे थे जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण पूर्णी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि कांग्रेस (MP Congress) को वोट दें क्योंकि बीजेपी के नेता बेलगाम हो गए हैं। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के लिए उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। बीजेपी वोट खरीद कर सरकार चला रही है और जो वोट खरीदता है वह जनता से ही उसकी कीमत वसूलता है।बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के बयान को आड़े हाथों लिया है।

यह भी पढ़े.. MP News: मंत्री पुत्र ने पेश किया उदाहरण, नियमों का सम्मान

बीजेपी नेताओं का कहना है कि जिस तरह की भाषा दिग्विजय सिंह बोल रहे हैं वह असंसदीय है और किसी भी रूप में स्वीकार योग्य नहीं है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों गरिमामय पद हैं और ऐसे पदों पर बैठे हुए व्यक्तियों के लिए इस तरह की भाषा बोलना किसी भी रूप में उचित नहीं कहा जा सकता और दिग्विजय सिंह को इसके लिए माफी मांगना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”638314492″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews