VIDEO: माणक अग्रवाल का बड़ा खुलासा-आखिर किसने रचा उनके खिलाफ ये षड़यंत्र

माणक अग्रवाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र कांग्रेस कमेटी (MP Congress) द्वारा निष्कासित किए गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल (Manak Agarwal) का बड़ा बयान सामने आया है। माणक अग्रवाल  (Manak Aggarwal) का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पास मुझे निष्कासित (Expelled) करने के अधिकारी नहीं है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का सदस्य हूँ।

यह भी पढ़े.. MP Politics: माणक अग्रवाल के निष्कासन के बाद समर्थन में उतरी BJP, कई समर्थक दे सकते है इस्तीफा

एक चैनल से चर्चा करते हुए माणक (Congress Leader Manak Agarwal)  ने कहा कि एक बार फिर कांग्रेस (Congress) के बीच कलह सामने आई है।  नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse)  का विरोध करने वाला मैं अकेला नहीं हूं, कांग्रेस में कई बड़े नेता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं भी है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ मुझ अकेले पर की गई।

वही उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस द्वारा यह जो कार्यवाही मेरे खिलाफ की गई है, वो मेरे नहीं नहीं बल्कि बाबूलाल चौरसिया  (Babulal Chaurasia) जो कि गोडसे समर्थक है उनके खिलाफ होना चाहिए थी।लेटर मिलने के बाद इसकी जानकारी प्राप्त की तो  उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर का कहना है कि  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath)  के असिस्टेंट मिगलानी के कहने पर सुरेश पचौरी ने चंद शेखर को बाहर करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़े.. निकाय चुनाव से पहले MP कांग्रेस का बड़ा एक्शन- माणक अग्रवाल पार्टी से निष्कासित, मचा हड़कंप

वही मानक अग्रवाल ने इस मामले में सुरेश पचौरी की साजिश बताया है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी (Suresh Pachauri) सालों से मेरे खिलाफ षड्यंत्र  रचते आए हैं। उसी के तहत आज सोमवार को मुझे कांग्रेस (Congress) से बाहर करने की कोशिश की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews