VIDEO : ममता बनर्जी पर नरोत्तम मिश्रा का तंज- आदमखोर हो गया है टाइगर

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में जल्द विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने वाले हैं और राजनीतिक घमासान तेज है। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने मंगलवार को वहां शंखनाद रैली का शुभारंभ किया जिसके जवाब में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि वे बंगाल की रॉयल टाइगर है। इस पर कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) ने कहा कि जिस मां दुर्गा की सवारी टाइगर को जनता की सेवा करनी थी वह आदमखोर हो गया है और पश्चिम बंगाल डेढ़ सौ से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या इसका प्रतीक है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेतृत्व और ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री काल में कुशासन पर सवाल उठाते हुए नरोत्तम ने कहा कि वहां पर भ्रष्टाचार ,अनाचार और दुराचार का बोलबाला है और जनता इससे त्रस्त आ चुकी है ।बीजेपी की आंधी चल रही है और चुनाव आते-आते सुनामी आ जाएगी।

इंदौर (Indore) में कांग्रेस (Congress) के द्वारा मतदाताओं से कुरान की कसम खिलाई जाने के सवाल पर बोले कि कांग्रेस का छद्म धर्मनिरपेक्षता बाद का चेहरा सामने आ गया है और मुसलमानों को वोट से न ज्यादा समझने की नीति भी अब स्पष्ट हो गई है। कांग्रेस का बस चले तो वह वेटिकन सिटी से पोप को यहां ले आए और उन के माध्यम से भी वोट लेने का प्रयास कर ले।

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) द्वारा मध्यप्रदेश (MP) में माफिया राज चलने की बात पर नरोत्तम ने कहा कि अब दिग्विजय सिंह के बारे में क्या कहा जाए ।उन्हीं की सरकार के एक पूर्व मंत्री उमंग सिंगार खुद दिग्विजय सिंह के बारे में बहुत कुछ बोल चुके हैं। पुलिस विभाग (Police Department) में शिकायतों को लेकर नरोत्तम ने अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के बारे में बताया कि वे इस तरह की शिकायतें जो गंभीर और काल्पनिक हैं उनका निराकरण तुरंत करें ताकि पेंडिंग शिकायतों की संख्या कम हो सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews