कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाने के आरोपों के बीच होटल का वीडियो आया सामने

कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाने के आरोपों के बीच होटल का वीडियो आया सामने

भोपाल।

बीते दो तीन दिन से एमपी में जमकर भूचाल मचा हुआ है। बीजेपी पर सरकार गिराने और विधायकों को खरीदने के एक के बाद एक आरोप लग रहे है। मंगलवार देर रात बीजेपी के दिग्गज नेता शिवराज, नरोत्तम समेत कई कमलनाथ सरकार के मंत्री दिल्ली पहुंचे। इसी बीच आज बुधवार सुबह कांग्रेस ने बीजेपी पर उनके सरकार को समर्थन दे रहे आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है, जिसके बाद से भोपाल से दिल्ली तक बवाल मच गया है। इसका एक वीडियो भी सामने आय़ा है , जिसमें बसपा विधायक रामबाई और मंत्री जीतू पटवारी दिखाई दे रहे है।

कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह और रामपाल सिंह सहित अन्य बीजेपी नेता साजिश के तहत हरियाणा के एक होटल में आठ विधायकों को जबरन ले गए।जीतू पटवारी ने कहा विधायकों ने हमें बताया कि वे बीजेपी नेताओं द्वारा जबरन बंधक बनाए गए थे।इसके पश्चात खुद मंत्री पटवारी हरियाणा की इस होटल पहुंचे, आरोप है कि यहां विधायक रामबाई के साथ हाथापाई भी हुई है। बंधक बनाए गए चार विधायक वापस आ भी गए हैं।

वही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कि बीजेपी के रामपाल सिंह, नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, संजय पाठक होटल में बंधक बनाए गए विधायकों को पैसे देने जा रहे थे। उन्होंने कहा अगर कोई छापा पड़ा होता, तो वे पकड़े जाते। हमें लगता है कि 10-11 विधायक थे, केवल 4 अब ही अब उनके साथ हैं, वे भी हमारे पास वापस आ जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews