VIDEO VIRAL : भाजपा सांसद का फूटा गुस्सा, बोले- इंतजार करना था, कोई MLA सरपंच नहीं हूं

VIDEO VIRAL : भाजपा सांसद का फूटा गुस्सा, बोले- इंतजार करना था, कोई MLA सरपंच नहीं हूं

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले के मनावर में बीएमओ ने भाजपा सांसद (BJP MP) के देरी से आने के चलते कार्यक्रन शुरु कर दिया, इस पर भाजपा सांसद का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने सबके सामने बीएमओ को लताड़ लगाते हुए कहा कि मेरा इंतजार नहीं कर सकते थे। 10 मिनट ही तो देरी हुई है, ध्यान रखना चाहिए कि सांसद को बुलाया है, किसी विधायक (MLA) या सरपंच को नहीं। मैं सांसद हूं, समझ में नहीं आ रहा है। जबकि वे कार्यक्रम में करीब 45 मिनट देर से पहुंचे थे।इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े.. अब अशोक गहलोत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर किया ट्वीट, क्या है इसके मायने!

दरअसल, सोशल मीडिया पर धार के मनावर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday) पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें धार-महू क्षेत्र से भाजपा सांसद छतर सिंह दरबार (Chhatar Singh Darbar) को मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया गया था। लेकिन सासंस जी देरी से पहुंचे तो बीएमओ ने कार्यक्रम शुरु कर दिया। जब थोड़ी देर बाद भाजपा सांसद कार्यक्रम में पहुंचे तो चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित हो चुका था, इस पर वे BMO डॉक्टर जीएस चौहान पर भड़क पड़े और स्टेज पर ही जमकर खरी खोटी सुना दी।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  (Video Viral) हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  भाजपा सांसद छतर सिंह दरबार ने भड़कते हुए कहा कि मेरा इंतजार नहीं कर सकते थे। 10 मिनट ही तो देरी हुई है। ध्यान रखना था कि सांसद को बुलाया है। किसी विधायक या सरपंच वगैरह को नहीं बुलाया है। मैं सांसद हूं, समझ में नहीं आ रहा है। फिर चिल्लाकर कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। मैं क्यों लेट हुआ, इसकी आपको पहले जानकारी लेना थी। अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए था।  इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंच पर मनावर विधायक डॉ. हीरालाल के अलावा पूर्व मंत्री रंजना बघेल भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े.. Punjab Politics : कौन होगा पंजाब का अगला कैप्टन, चर्चा में इनके नाम, फैसला जल्द

इतना ही नहीं शनिवार को भी धार के उज्जवला योजना 2.0 का कार्यक्रम में भी धार लोकसभा सांसद छतर सिंह दरबार की जुबान फिसल गई और वे उज्जवला योजना छोड़ सीधे अमेरिका की सेना पर पहुंच गए और कहा पहले अमेरिका की सेना और अमेरिका के आतंकवादी हमारे सैनिकों के सिर काट ले गए और उन्होंने कटे हुए सिर को फुटबॉल बनाकर रौंदा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। इसके बाद उन्होनें वायु सेना के अधिकारी अभिनंदन का जि़क्र किया, तब लोगो ने सासंद को याद दिलाया कि यह वाक्या पाकिस्तान में हुआ था, तो वे संभले और फिर उज्जवला पर आ गए।

[dgv_vimeo_video id=”608797045″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews