Video Viral: भरी सभा में फग्गन सिंह कुलस्ते की फिसली जुबान, कांग्रेस बोली-मोदी के बेलगाम मंत्री

फग्गन सिंह कुलस्ते

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजनीति (MP Politics) में नेता कार्यकर्ताओं और जनता को खुश करने के लिए कभी-कभी मर्यादा भूलते हुए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर देते है जो मीडिया में सुर्खि बन जाता है और वीडियो वायरल  होते ही विपक्ष को हमलावर होने का मौका दे देता है। ताजा मामला सिवनी से सामने आया है, जहां केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (Union Minister Faggan Singh Kulaste) की जुबान इस कदर फिसली कि उन्होंने सरपंच और सचिवों को ही कौए की तरह टांगने की धमकी दे ड़ाली।मंत्री जी के बयान के बाद से ही विरोध शुरु हो गया है। सरपंचों और सचिवों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है।

यह भी पढ़े.. Madhya Pradesh: बीजेपी नेता का वायरल वीडियो- ‘सरकार तो राजा साहब की थी’

दरअसल,  आज शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सिवनी जिले के आदिवासी अंचल घंसौर पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फग्गन सिंह इतने जोश में भर गए कि उनके बोल ही बिगड़ गए।कुलस्ते ने कहा कि यहां जो लोग शिकायत करते हैं कई बार मेरे अनुभव में आया है, लेकिन में अब ये कहना चाहता हूं कि ऐसा कुछ मेरे पास आया तो बदमाशी अब नहीं चलेगी। इसके लिए एक दो को कौआ जैसा टांगना भी पड़े चाहे वो सरपंच हो या सचिव हो उनके बारे में हम चिंता नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े.. MP में 10 अगस्त तक जारी रहेगी सख्ती, गृह विभाग ने जारी किए ये दिशा-निर्देश

हालांकि बाद में मीडिया के कैमरा को देख फग्गस सिंह कुलस्ते ने मामले को संभालते हुए कहा कि मै किसी को धमका नहीं रहा हूं, पर मुझे लगता है कि गांव के लोग इतनी शिकायत करते हैं तो शिकायत का समाधान क्या है।लेकिन तबतक मंत्री जी कैमरे में कैद हो गए और जिसका वीडियो (Video Viral) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो के वायरल होते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

कांग्रेस बोली- मोदी जी के बेलगाम मंत्री

केंद्रीय मंत्री कुलस्ते के इस बयान पर एमपी कांग्रेस ने तंज कसा है। एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने ट्वीट कर लिखा है कि मोदी जी के बेलगाम मंत्री को सुनिए। मोदी सरकार (Modi Government) में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिया विवादित बयान, कहा – सरपंच-सचिव को कौए की तरह टांग देंगे।सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) जी, बीजेपी नेताओं (BJP Leader) के लिये कर्मचारी कौओं की तरह हैं ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews