कांग्रेस नेताओं की हाथापाई का VIDEO VIRAL, BJP जमकर ले रही चुटकी

कांग्रेस नेताओं की हाथापाई का VIDEO VIRAL, BJP जमकर ले रही चुटकी

भोपाल/इंदौर।
आज गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर में मुख्यमंत्री में झण्डा वंदन करने से पहले कांग्रेस नेता चंदू कुंजीर और देवेंद्र यादव में जमकर मारपीट हुए।अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही वायरल वीडियो को शेयर कर बीजेपी जमकर चुटकी ले रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि जब मिल गयी इनको आज़ादी। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने लिखा है कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के योद्धा। वही बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने इन्हें गांधीवादी कांग्रेस बताया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में झंड़ा फरहाने पहुंचना था।सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी उनकी तैयारियों में जुटे थे। लेकिन सीएम के इसके पहले ही कांग्रेस नेताओं के बीच हाथापाई हो गई।इससे पहले ही कोई कुछ समझ पाता सड़क पर ही दो कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर आपस में भिड़ गए, दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, यहां तक की दोनों ने एक दूसरे जो थप्पड़ मार दिए। यह देख वहां सीएम की सुरक्षा के लिए लगे पुलिस अधिकारी दौड़े और दोनों को अलग किया। इसके बाद सीएसपी डीके तिवारी ने चंदू कुंजीर को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया।हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। वही विवाद के कुछ देर बाद ही सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और तिरंगा फहराया।

इस दौरान किसी ने दोनों नेताओं की मारपीट और हाथापाई का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही बीजेपी इस पर जमकर चुटकी ले रही है। प्रदेश के बीजेपी नेताओं द्वारा अपने ट्वीटर हैंडलर पर वीडियो शेयर किया जा रहा है और साथ में तंस कसे जा रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews