सोशल मीडिया पर फिर शुरू वीडियो वॉर, सिंधिया को कहा गद्दार, देखिये Video

सोशल मीडिया पर फिर शुरू वीडियो वॉर, सिंधिया को कहा गद्दार, देखिये Video

भोपाल

उपचुनाव से पहले सोशल मीडिया (social media) पर एक बार फिर वीडियो वॉर (video war) शुरू हो गई है। इन दिनों एक वीडियो खूब चल रहा है जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) को जमकर कोसा गया है। कांग्रेस (congress) से बीजेपी (bjp) में जाने को लेकर न सिर्फ उन्हें गद्दार कहा, बल्कि और भी कई उपाधियों से नवाजा गया है।

करीब साढ़े तीन मिनिट के इस वीडियो में शुरूआत में सिंधिया (scindia) को कांग्रेस नेताओं के साथ दिखाया गया है, ब्रैकग्राउंड में गाना चलता रहता है। फिर सिंधिया के बीजेपी में जाने को लेकर जमकर कटाक्ष किया गया है। इसमें कहा गया है कि “जिसने भी की हो गद्दारी वो काहे का है महाराज, न ईमान धरम न ही लाज शरम।” बात यहीं खत्म नहीं होती, सिंधिया को मौकापरस्त, गद्दार और जयजंद जैसे अल्फाज़ भी कहे गए हैं। साथ ही नसीहत भी दी गई है कि बीजेपी जब अपने पितृपुरूष आडवाणी को त्याग सकता है तो भला सिंधिया का उस पार्टी में क्या हश्र होगा। पूरे वीडियो में कहा गया है कि याद रखना जनता कभी माफ नहीं करेगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो से एक बार फिर सनसनी फैल गई है, देखना होगा कि सिंधिया या बीजेपी की तरफ से अब इसका क्या जवाब आता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews