7 जनवरी को होगा 15वीं विधान सभा का प्रथम सत्र का शुभारंभ

vidhansabha-session-will-be-start-from-7-January-

भोपाल। मध्यप्रदेश की 15वीं विधान सभा के प्रथम सत्र का शुभारंभ 07 जनवरी, 2019 से होगा। राज्यपाल द्वारा तदाशय की अधिसूचना आज यहां जारी कर दी गई। 11 जनवरी तक चलने वाले सत्र में सदन की कुल 5 बैठके होंगी। सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही निर्धारित तिथि को प्रात: 11:00 बजे से प्रारंभ होगी। विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय सत्र के दौरान नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी जायेगी। सदस्यों की शपथ के बाद विधान सभा के अध्यक्ष का निर्वाचन तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा। इस दौरान अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किये जायेंगे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews