विजय यादव बने IPS एसोसिएशन के अध्यक्ष

Vijay-Yadav-becomes-chairman-of-IPS-Association

भोपाल| भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ विजय यादव वर्ष 2019 के लिए एमपी आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं आईपीएस रवि गुप्ता, डा.आशीष, सिमाला प्रसाद, मनीष कथूरिया सदस्य चुने गये हैं| चुनाव अधिकारी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक  संजय राणा ने मतों की गिनती के बाद उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की।

 श्री राणा ने बताया कि आईपीएस एसोसिएशन के सदस्य के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रवि गुप्ता, डॉ आशीष, सुश्री सिमाला प्रसाद व मनीष कपूरिया निर्वाचित हुए हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने नव निर्वाचित मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews