विकास दुबे एनकाउंटर: अब कमलनाथ ने पूछे शिवराज सरकार से ये सवाल

विकास दुबे एनकाउंटर: अब कमलनाथ ने पूछे शिवराज सरकार से ये सवाल

भोपाल।

गैंगस्टर विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) के एनकाउंटर(encounter) के बाद एमपी (mp) में सियासी पारा हाई है। विपक्ष लगातार सरकार की घेरांबदी कर रहा है । अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (Former Chief Minister and Congress President Kamal Nath) ने सवाल खड़े किए है।नाथ ने पूछा है कि आख़िर कौन सा ऐसा राजनैतिक संरक्षण उसे प्राप्त था , जिसके कारण यह सब इतनी आसानी से संभव हुआ ? इससे पहले बीजेपी की दिग्गज नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (BJP veteran and former Chief Minister Uma Bharti) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Chief Minister Shivraj and Home Minister Narottam Mishra) से तीन सवाल किए है।

दरअसल, कमलनाथ ने ट्वीटर के माध्यम से सरकार से एक के बाद एक कई सवाल किए है। नाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि भगवान महाकाल कभी किसी पापी को बख्शते नहीं , यह मैंने कल भी कहा था और आज फिर दोहरा रहा हूँ कि महाकाल की नज़रों से कोई भी पापी नहीं बचेगा।कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का अंत हुआ लेकिन कई सवाल आज भी अनुरत्तरित है। नाथ ने आगे लिखा है कि सावन मास के बावजूद एक दिन पूर्व पुलिस अधिकारियों का अचानक तबादला ? आख़िर कौन सा ऐसा राजनैतिक संरक्षण उसे प्राप्त था , जिसके कारण यह सब इतनी आसानी से संभव हुआ ? इन सवालों का सच सामने आना ही चाहिये क्योंकि इस घटना ने हमारे प्रदेश को देश भर में एक बार फिर शर्मशार किया है।सरकार इन सवालों का जवाब दे ।

उमा ने भी दागे तीन सवाल
उमा ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं @ChouhanShivraj जी से एवं गृह मंत्री @drnarottammisra जी से इस विषय पर बात अवश्य करूंगी किंतु यह सच्चाई तो सामने आ गई कि भगवान महाकाल ने देवेंद्र मिश्र जैसे ईमानदार पुलिस अधिकारी के हत्यारे का संहार कर दिया।अपने अगले ट्वीट में उमा ने लिखा है कि अब तीन बातें रहस्य की परत में हैं-(1) वह उज्जैन तक कैसे पहुंचा? (2) वह महाकाल परिसर में कितनी देर रहा? (3) उसका चेहरा टीवी पर इतना दिखा कि उसे कोई भी पहचान लेता तो उसको पहचाने जाने में इतना समय कैसे लगा?

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews