MP Politics: विक्रांत भूरिया का सरकार पर कटाक्ष- “शिवराज के बुलडोजर में सेंसर लगा है”

MP Politics: विक्रांत भूरिया का सरकार पर कटाक्ष- “शिवराज के बुलडोजर में सेंसर लगा है”

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्यप्रदेश में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में हो रहे भेदभाव को लेकर राज्य सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि शिवराज के बुलडोजर में सेंसर है जो चिन्हित आरोपियों को देखकर अलार्म बजा देता है।

यह भी पढ़े..MP: कर्मचारियों के लिए काम की खबर, वेतनमान,भत्ते और GPF पर अपडेट, पदनाम परिवर्तन की भी मांग

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सोमवार को सिवनी जिले के दौरे पर थे। वहां उन्होंने मॉब लिंचिंग मे मारे गए दो आदिवासियों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। कमलनाथ ने अब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने को लेकर सरकार पर आरोप लगाए और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ गए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने भी राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।

यह भी पढ़े..MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, बुधवार से फिर शुरू होंगे आवेदन, त्रुटि भी सुधार सकेंगे

भूरिया ने ट्वीट किया कि “क्या कारण है कि एक भी बजरंग दल के आरोपियों के घर पर बुलडोजर नहीं चला। सरकार आदिवासियों को बचा रही है या आरोपियों को।” एक अन्य ट्वीट में भूरिया ने सवाल किया कि “क्या कारण है कि जैन समाज के बुजुर्ग को मारने वाले बीजेपी के आरोपी के घर बुलडोजर नहीं चला। सरकार जनता को बचा रही है या आरोपियों को।” भूरिया में बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया” शिवराज के बुलडोजर में सेंसर लगा है। भाजपा, संघ और बजरंग दल देखकर अलार्म जाता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews