लॉकडाउन का उल्लंघन, पुलिस ने 24 घंटे में की 137 एफआईआर दर्ज

लॉकडाउन का उल्लंघन, पुलिस ने 24 घंटे में की 137 एफआईआर दर्ज

भोपाल| लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती दिखा रही है| भोपाल पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पिछले 24 घंटों में 137 प्रकरण दर्ज किए हैं। वही 22 मार्च से अब तक लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाने वाले 1527 पर अब तक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

वैश्विक महामारी और आपदा के दौरान लोकहित में शहर की जनता को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शहर में लॉक डाउन के आदेश का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने आमजनता को समझाइश दी जा रही है। शासकीय आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर 137 व्यक्तियों पर विभिन्न थानों में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। इनमें जहांगीराबाद थाना अंतर्गत सर्वश्री थान सिंह, संदीप पटवार, जाकिर कुरेशी, पवन गुप्ता, मोहम्मद सगीर और नदीम अख्तर शामिल है।

इसी प्रकार हबीबगंज थाना अंतर्गत गणेश, सतीश ठाकुर, दिलीप पाल, सादिक खान, नसीम खान, सगीर कुरैशी, चुनाभट्टी थाना अंतर्गत सर्वश्री छोटे लाल रैकवार, श्याम सिंह राजपूत, अक्षय बंजारे, ऋषि सिंह, गोविंदपुरा थाना अंतर्गत राकेश शर्मा, पिपलानी थाना अंतर्गत विजय सिंह, अजय ससिंह, एमपी नगर थाना अंतर्गत राहुल विश्वकर्मा, मनजीत सिंह, पंचम श्रीवास, कोतवाली थाना अंतर्गत अनिल साहू, तलैया थाना अंतर्गत सर्वश्री अनिल मोहितकर, मुजम्मिल मियां, नीलेश नेमा, विलास साहू, इकबाल खान, मोहम्मद सगीर, जीशान मोहम्मद, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद तारीक और मोहम्मद नसीम, शाहजहानाबाद थाना अंतर्गत सईद, हनुमानगंज थाना अंतर्गत सुभाष चंद जैन, राजेश वाधवानी, मोहम्मद साजिद, गौरव जैन, शैलेंद्र राठौर, अमजद बैग, फारुख इफ्तेखार, अहमद, मोहम्मद सुफियान, विकास जैन, नदीम खान, साजिद खान, संतोष लालवानी, देवेंद्र चौरसिया, नासिर, पूरन सिंह कुशवाह, सोहेल, दल बहादुर, मनीष साहू, प्रमोद अग्रवाल, जगदीश मंगलवारा थाना अंतर्गत सर्व श्री सुमेर शेख, जावेद, मोहम्मद सोहेल, अब्दुल रशीद, रोहित साहू, रफीक खान, सचिन यादव, देवेंद्र कुशवाहा, ओम हरि, नीस सिंघल, गौतम नगर थाना अंतर्गत अनिल रघुवंशी,सुनील साहू, बैरागढ़ थाना अंतर्गत राजकुमार लालवानी, नीरज जैन, मुकेश जैन, गांधीनगर थाना अंतर्गत अकबर खान, ईटखेड़ी थाना अंतर्गत श्री इदरीश और बृजेश अहिरवार पर विभिन्न थानों में सड़क पर बेवजह फालतू घूमना, पान मसाला, इलेक्ट्रॉनिक दुकान और किराने की दुकान खोलकर सामान विक्रय करने से संबंधित प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews