सीएम डॉ मोहन यादव का पलटवार, बोले- कांग्रेस के कुकर्मों को जनता जानती है, कोई भ्रमित नहीं होगा, खाद संकट पर भी दिया जवाब

मध्य प्रदेश में किसान खाद के लिए परेशान है, कांग्रेस लगातार सरकार पर आरोप लगा रही है लेकिन सरकार दावे कर रही है कि खाद की कोई कमी नहीं है।
CM Dr Mohan Yadav

CM Dr Mohan Yadav

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में तख्तापलट के बाद हो रही हिंसा ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है, भारत भी बारीकी और गंभीरता से स्थिति पर नजर बनाये हुए है लेकिन भारत की कुछ विपक्षी पार्टियाँ इस मुद्दे पर भी सियासत कर रही हैं, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी, शिवसेना उद्धव गुट के नेता भारत में नेपाल जैसे हालात की संभावना जता रहे हैं, इन संभावनाओं पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पलटवार किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दिया है, मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस अपनी जमीन ढूंढने का प्रयास कर रही है लेकिन नाकाम रहने वाली कांग्रेस के कुशासन को सब जान चुके हैं।

कांग्रेस की बातों से जनता भ्रमित होने वाली नहीं 

भारत में नेपाल जैसे हालात की संभावना वाले बयान पर जवाब देते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा – बिल्ली के भाग्य से छींका नहीं टूटने वाला, कांग्रेस के कुकर्मों को जनता जानती है, इसलिए कांग्रेस की इन बातों से भारत की जनता भ्रमित होने वाली नहीं है।

BJP को मिल रहे समर्थन से कांग्रेस परेशान 

मध्य प्रदेश में किसानों को खाद के संकट पर कांग्रेस के आरोप का जवाब देते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि ये कांग्रेस की हताशा और निराशा है, उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं दी, पानी नहीं दिया, जिनकी सरकार ने बंटाधार किया वो आज भाजपा सरकार को मिल रहे किसानों के समर्थन से परेशान है।

[dgv_vimeo_video id=”1117714782″]

[dgv_vimeo_video id=”1117714930″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews