Virtual Cabinet Meeting: अस्पताल में CM Shivraj खुद धो रहे कपड़े, बना रहे चाय

Virtual Cabinet Meeting: अस्पताल में CM Shivraj खुद धो रहे कपड़े, बना रहे चाय

भोपाल। आज मध्यप्रदेश (madhypradesh) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।देश में पहली बार एमपी में वर्चअल कैबिनेट बैठक हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज (CM Shivraj) चिरायु अस्पताल से , मंत्री अपने घर और अधिकारी मंत्रालय में अपने कक्ष से इस पहली वर्चुअल कैबिनेट में शामिल हुए है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने बताया कि मैं पूरी तरीके से स्वस्थ हूं, मैं लगातार काम करने का प्रयास कर रहा हूं, खांसी समाप्ति की तरह है। आपको एक अनुभव आपको बताता हूं। अस्पताल में अपनी चाय खुद बना रहा हूं और अपने कपड़े भी खुद धो रहा हूं, कोरोना के कपड़े किसी और से नहीं धुलवाने चाहिए। कोरोना स्वावलंबन सिखाता है।कोरोना से बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। मेरे हाथ का फ्रैक्चर हुआ था और मुझे भी फिजियोथेरेपी की आवश्यकता होती है, लेकिन अस्पताल में कपड़े धोने के दौरान हाथ का मूवमेंट लगातार हो रहा है जिसके कारण हाथ में भी काफी आराम मिला है ।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह हमारे संकल्प का परिचायक है कि परिस्थिति चाहे कोई भी हो प्रदेश की जनता का काम हम रुकने नहीं देंगे ।अगर अस्पताल से भी जरूरत पड़ी तो हम बैठ कर काम करेंगे ।ईश्वर हमें शक्ति दें जिससे हम जनता के कार्यों को बेहतर तरीके से कर सके इन्हें संपादित कर सकें ।इसके बादसीएम दोपहर 3 बजे प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की समीक्षा करेंगे। 4.30 बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी सीएम शिवराज शामिल होंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
आज बैठक में करीबन डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। वहीं कैबिनेट में 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान की योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इस योजना में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हज़ार की राशि एवं प्रशास्त्री पत्र प्रदान किए जाएंगे। सीएम चौहान (CM Shivraj Singh Chouhaan) रविवार को यह योजना पूरा शुरू करने की घोषणा की थी।माना जा रहा है कि मेधावी विद्यार्थी योजना में लैपटॉप देना, अधिकारियों-कर्मचारियों को वार्षिक वेतनवृद्घि देने के अलावा एक दर्जन से ज्यादा मुद्दों पर बैठक में विचार किया जा सकता है।

इसके चलते बनी वर्चुअल कैबिनेट की स्थिति
कोरोना पॉजिटिव मुख्यमंत्री शिवराज और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया दोनों अस्पताल में भर्ती है हैं।वही ओमप्रकाश सकलेचा, कमल पटेल, महेन्द्र सिंह सिसौदिया सहित कुछ अन्य मंत्री होम क्वारंटाइन हैं। इधर मुख्यमंत्री के संपर्क में आए अधिकारी भी होम क्वारंटाइन हैं। वहीं, भोपाल में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए चार अगस्त तक पूरी तरह लॉकडाउन किया गया है। मंत्रालय सहित राज्य स्तरीय कार्यालयों में तीस फीसद स्टाफ के साथ कार्य संचालित किए जा रहे हैं, ऐसे में वर्चुअल मीटिंग की पहल की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews