विश्वास सारंग का हमला, बोले- दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं ने ही आतंकवादियों को संरक्षण देने व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने का काम किया

राणा के प्रत्यर्पण पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि तहव्वुर राना का प्रत्यर्पण इसलिए हुआ है क्योंकि तत्कालीन यूपीए सरकार ने सही समय पर जांच की जिसके बाद वो पकड़ में आया, अमेरिका में उसकी गिरफ़्तारी हुई और 14 साल की सज़ा हुई, फिर सज़ा काटने के बाद उसका प्रत्यर्पण हुआ, इसमें मोदी जी को कोई श्रेय नहीं जाता
Vishvas Sarang

Vishvas Sarang attack on Digvijaya Singh: मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर दुनिया के साथ साथ भारत में भी बहस छिड़ी हुई है, देश में सियासी श्रेय लेने को लेकर नेता बयानबाजी कर रहे हैं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य  दिग्विजय सिंह ने कहा कि राणा को भारत लाने का श्रेय UPA सरकार को जाता है मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया।

आतंकी तहव्वुर राणा की प्रत्यर्पण पर भारत लाने के बाद से कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है, भाजपा नेता इसे मोदी सरकार की विदेश नीति और प्रधानमंत्री मोदी की अंतरराष्ट्रीय छवि की जीत बता रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के नेता इसका श्रेय मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को दे रहे हैं।

दिग्विजय सिंह हमेशा आतंकवादियों को संरक्षण देने की बार करते हैं 

मीडिया ने आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग से दिग्विजय सिंह के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह हर समय आतंकवादियों को संरक्षण देने की बात करते हैं, वो आतंकवादियों ऐसे लोग जो सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर प्रश्न चिन्ह खड़े करते हो सेना और हमारे सैनिकों का मनोबल बिगाड़ते हो वो किस मुंह से ऐसी बाते करेंगे।

राणा को भारत लाना पीएम मोदी की आतंकवाद के खिलाफ नीति की जीत 

सारंग ने कहा इस देश में आतंकवादियों को संरक्षण देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम बदनाम करने का काम दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के नेताओं ने किया था,  राणा को पकड़कर भारत लाना पीएम मोदी की विदेश नीति और आतंकवाद के खिलाफ उनकी जो नीति है उसकी जीत है।

13 अप्रैल को एमपी में भीम पदयात्रा 

पूरे देश में भीम पदयात्रा का आयोजन हो रहा है मध्य प्रदेश का खेल विभाग 13 अप्रैल को शौर्य स्मारक से अंबेडकर प्रतिमा तक भीम पदयात्रा का आयोजन कर रहा है, इस दौरान हजारों की संख्या में युवा मौजूद रहेंगे, अंबेडकर जी का योगदान इस देश में बहुत ही बेमिसाल है आजाद हिंदुस्तान के गठन में उनका बहुत बड़ा योगदान है उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना  और उनके संकल्प को दोहराने के लिए खेल विभाग भीम पदयात्रा का आयोजन कर रहा है।

बिल से उनके पेट में दर्द जिन्होंने वक्फ़ संपत्तियों पर कब्जा किया    

वह तथाकथित मुस्लिम नेता, विपक्ष के नेता जिन्होंने वक्फ की संपत्तियों पर बेजा कब्जा कर रखा है वह लोग देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं इसक आम मुसलमानों को कोई लेनादेना नहीं है  क्योंकि यह फैसला आम मुसलमान के हित में हुआ है, यह प्री प्लांट धरना प्रदर्शन है उन्हीं लोगों के पेट में दर्द हो रहा है जिन्होंने वक्फ की प्रॉपर्टी पर बेजा कब्जा किया हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”1074879494″]

[dgv_vimeo_video id=”1074879544″]

[dgv_vimeo_video id=”1074879568″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews