विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी से की दिग्विजय सिंह की शिकायत, दी एक खास सलाह

विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी से की दिग्विजय सिंह की शिकायत, दी एक खास सलाह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की शिकायत की है। विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह को गुंडा कांग्रेस (Gunda Congress) का अध्यक्ष बनाने की सलाह सोनिया गांधी को दी है। पुलिस अधिकारी की कॉलर पकड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की वायरल तस्वीर के बाद भाजपा मुखर हो गई है। अब मामला कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच गया है।

शुक्रवार को भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान जिला पंचायत कार्यालय के बाहर हुए कांग्रेस के हंगामे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हंगामे के बीच की एक ऐसे तस्वीर वायरल हुई है जिसने भाजपा को कांग्रेस पर हमलावर होने का मौका दे दिया है।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर तंज ‘ऐसे मित्र हो तो शत्रु की जरूरत नहीं’

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे एक पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़े हुए  दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ इस घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने वीडियो और तस्वीर कल अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर की थी।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिग्विजय सिंह के इस कृत्य की निंदा की थी।

ये भी पढ़ें – स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार गंभीर, जारी किये दिशा निर्देश

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विश्वास सारंग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिग्विजय की शिकायत करते हुए पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की विवरण लिखा है। विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी को पत्र के अंत में सलाह दी है कि दिग्विजय सिंह के गुंडागर्दी वाले आचरण को देखते हुए उन्हें गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष बना देना चाहिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews