विश्वास सारंग का राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप पर पलटवार, चुनाव आयोग को बताया पूरी तरह निष्पक्ष

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दूसरों के सिर अपनी हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। सारंग ने कहा कि क्योंकि वो चुनाव हार रहे हैं तो अपनी इज्जत बचाने के लिए पहले से ही ये माहौल बना रहे हैं कि हमारे साथ बेईमानी हो रही है, जो सिर्फ एक हारी हुई मानसिकता का परिचायक है।
Bhopal Garba ID Proof

Garba and Dandiya ID Proof

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना मुद्दे के मुद्दा बनाने की कोशिश करते हैं। चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो हलफनामा दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपनी हार को देखते हुए इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रही है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी द्वारा लगाए वोट चोरी के आरोप को निराधार बताया और कहा कि चुनाव पूरी तरह से नियम और कानून के तहत हुए है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि यदि किसी को कोई आपत्ति है तो उसे सात दिन के भीतर हलफनामा प्रस्तुत करना होगा।

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों ने भारतीय राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी ने हाल ही में दावा किया कि पिछले साल हुए लोकसभा चुनावों सहित विभिन्न चुनावों में बड़े पैमाने पर वोटर फ्रॉड हुआ है। उन्होंने मतदाता सूची में हेरफेर और फर्जी वोटरों को शामिल करने का आरोप लगाया। इन आरोपों के जवाब में चुनाव आयोग ने एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इन आरोपों को निराधार बताया और की और राहुल गांधी से ठोस सबूत पेश करने की मांग की है।

विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर हमला

इस मुद्दे पर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी बिना किसी मुद्दे के मुद्दा बनाने की कोशिश करते हैं। चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो हलफनामा दें। ये देश संविधान, नियम और कानून से चलेगा। लेकिन क्योंकि आप चुनाव हार रहे हैं तो अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए पहले से ही ये माहौल बनाना कि हमारे साथ बेईमानी हो रही है..ये सिर्फ एक हारी हुई मानसिकता का परिचायक है। मैं पहले भी कहता आया हूं कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था है। वो पूरी निष्पक्षता के साथ चुनाव कराती है। अगर आपको दिक्कत है तो चुनाव आयोग ने कहा है कि आप सात दिन में हलफनामा दीजिए, आप वो तो दे नहीं पा रहे हैं क्योंकि आपके पास तथ्य नहीं है। यदि चुनाव आयोग गड़बड़ करता तो आप लोकसभा कैसे पहुँच जाते।’ उन्होंने कहा कि ये सिर्फ दूसरों के सिर पर ठीकरा फोड़ने का मामला है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews