भोपाल में EVM में गड़बड़ी के चलते देरी से शुरु हुआ मतदान, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Voting-started-late-due-to-the-disturbance-of-EVM-in-Bhopal

भोपाल।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। विधानसभा की 230 सीटों के लिए प्रदेश के 52 ज़िलों में वोट डाले जा रहे है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण औऱ निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, लेकिन बावजूद इसके प्रदेशभर में इवीएम की गड़बड़ी की खबरें आ रही है। खबर है कि राज्य में 100 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में खराबी की शिकायतें मिली हैं। भोपाल में चार इमली और शाहपुरा में ईवीएम खराब होने से वोटिंग 20 मिनट देरी से शुरू हुई।वही भोपाल मध्य विधानसभा में दो घंटे देरी से मतदान शुरु किया गया। इसके चलते कांग्रेस ने सवाल उठाए है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है और जहां देरी से मतदान शुरु हुआ है वहां अतिरिक्त समय देने की मांग की है।

दरअसल, भोपाल की मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने आयोग से शिकायत में कहा है कि मध्य विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मतदान निश्चित समय से दो घंटे की देर से शुरु हुआ है। जिसके चलते मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मसूद ने मांग की है कि इस देरी के चलते मतदान के लिए मतदाताओं को दो घंटे अतिरिक्त का समय दिया जाए, ताकी जो वोटर्स छूट गए है उनकों फिर से मतदान करने का मौका मिल सके।  वही भोपाल कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा इवीएम में खराबी के चलते धरने पर बैठ गए है।उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए है।शर्मा ने एक साथ चार ईवीएम में ख़राबी को लेकर नाराजगी जताई है।

वही राज्य निर्वाचन पदाधिकारी बीएल कांताराव ने कहा है कि कहीं पर भी मशीन खराब होती है तो हम 30 मिनट के अंदर उसे बदले देंगे। प्रदेश में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होकर शाम 5 बजे चलेगा, सिर्फ नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले की 3 सीटों के लिए सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews